Lokayukt Trap: रिश्वत लेते नायब तहसीलदार रंगे हाथों गिरफ्तार

1430
Lokayukt Trap

Lokayukt Trap: रीवा रिश्वत लेते नायब तहसीलदार रंगे हाथों गिरफ्तार

रीवा :लोकायुक्त पुलिस रीवा ने आज जिले के हनुमना में नायब तहसीलदार को ₹5000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रीवा जिले में हनुमना के नायब तहसीलदार द्वारा स्थगन के मामले को लेकर रिश्वत की मांग की जा रही थी। आज उनके कार्यालय में ही उन्हें रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

WhatsApp Image 2022 03 26 at 5.56.05 PM

इस संबंध में अधिवक्ता अश्विनी द्विवेदी द्वारा लोकायुक्त में शिकायत की गई थी। इस शिकायत के संबंध में आज योजनाबद्ध तरीके से नायब तहसीलदार को ट्रैप किया गया।

नायब तहसीलदार भुवनेश्वर सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।