अप्रैल में बनने जा रहा है दुर्लभ संयोग, सभी 9 ग्रह बदलेंगे – ज्योतिर्विद पंडित राघवेंद्ररविशराय गौड़

जानिए राशि अनुसार क्या रहेगा प्रभाव

प्रस्तुति: डॉ घनश्याम बटवाल

सोर मंडल में ग्रहों का राशि परिवर्तन समय समय पर होता रहता है, लेकिन एक ही महीने में सभी 9 ग्रहों का राशि परिवर्तन एक दुर्लभ संयोग बना रहा है. इसका सभी लोगों पर अलग अलग तरह से प्रभाव पड़ेगा.

इस बार अप्रैल 2022 का महीना बहुत खास है. ब्रह्मांड के प्रमुख 9 ग्रह मंगल, बुध, बृहस्पति, शुक्र, शनि, सूर्य, चंद्रमा, राहु और केतु राशि परिवर्तन करेंगे. यद्य्पी ग्रहों का राशि परिवर्तन समय समय पर होता रहता है, लेकिन एक ही महीने में सभी ग्रहों का राशि परिवर्तन एक दुर्लभ संयोग है

मंगल को ग्रहों का सेनापति कहा जाता है. अप्रैल के महीने में सबसे पहले मंगल ही राशि परिवर्तन करेंगे. मंगल मकर राशि को छोड़कर शनि की राशि कुंभ में प्रवेश करेंगे. मंगल का राशि परिवर्तन नवरात्रि के दौरान होगा.

अप्रैल 2022 में राशि बदलेंगे
राहु और केतु

छाया ग्रह राहु और केतु अपना राशि परिवर्तन 12 अप्रैल को करेंगे. राहु और केतु एक राशि में करीब 18 महीने तक रहते हैं और हमेशा वक्री चाल से चलते हैं. 12 अप्रैल को राहु मेष राशि में जाएंगे. करीब 18 साल 7 महीने बाद राहु मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, इस कारण राहु का राशि परिवर्तन बहुत खास माना जा रहा है. वहीं केतु अभी वृश्चिक राशि में विराजमान हैं. 12 अप्रैल को वृश्चिक राशि छोड़कर अगले 18 महीनों के लिए तुला राशि में गोचर करेंगे.

13 अप्रैल 2022 को होगा देव गुरु बृहस्पति का राशि परिवर्तन

पवित्र ग्रह बृहस्पति लगभग 12 वर्षों बाद 13 अप्रैल को 3 बजकर 48 मिनट पर अपनी स्वराशि मीन में प्रवेश कर रहे हैं। इससे पहले ये मई 2010 से मई 2011 के मध्य मीन राशि में गोचर कर रहे थे, उसके उपरांत अब पुनः मीन राशि में आए हैं जिसके फलस्वरूप कई राशियों के लिए ‘हंस योग’का निर्माण होगा। इस राशि पर ये 23 अप्रैल 2023 तक गोचर करेंगे उसके बाद मेष राशि में चले जाएंगे। बृहस्पति का राशि परिवर्तन पृथ्वी वासियों पर सीधा असर दिखाई देता है

14 अप्रैल को सूर्य बदलेंगे अपनी राशि
सूर्यदेव हर एक महीने बाद अपनी राशि बदलते हैं. 14 अप्रैल को सूर्य एक बार फिर से राशि परिवर्तन करेंगे. इस बार सूर्य मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे. सूर्य के मेष में आते ही खरमास का समापन हो जाएगा.

27 अप्रैल 2022 को होगा शुक्र का राशि परिवर्तन
धन, वैभव और विलासिता प्रदान करने वाले ग्रह शुक्र का राशि परिवर्तन 27 अप्रैल 2022 को होगा. 31 मार्च 2022 की सुबह शुक्र कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. इस राशि में वे 27 अप्रैल 2022 की शाम 6:30 बजे तक रहेंगे. इसके बाद मीन राशि में प्रवेश करेंगे.

29 अप्रैल 2022 को शनि का राशि परिवर्तन
शनि को सबसे धीमी चाल चलने वाला ग्रह माने गये है. शनि हर ढाई वर्ष में राशि परिवर्तन करते हैं. ज्योतिष में शनि ग्रह का राशि परिवर्तन बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है. 29 अप्रैल 2022 को शनिदेव कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे. वर्तमान में वे मकर राशि में विराजमान हैं. मकर और कुंभ दोनों ही शनि की ही राशियां हैं. शनि के राशि परिवर्तन करने से तमाम लोगों को शनि साढ़ेसाती और ढैय्या से मुक्ति मिलेगी. वहीं कुछ पर साढ़ेसाती और ढैय्या शुरु होगी.

वर्तमान में मिथुन और तुला राशि पर शनि की ढैय्या चल रही है। जबकि तीन राशि धनु, मकर और कुंभ राशि पर साढ़े साती चल रही है।

कुंभ में शनि के आते ही मिथुन और तुला वालों को शनि की ढैय्या से मुक्ति मिल जाएगी। बीते ढाई साल से परेशानियों से जूझ रहे व्यक्तियों को राहत मिलने की उम्मीद है, इसके साथ ही धन लाभ होगा और आय में वृद्धि के संकेत हैं।

♦️सभी ग्रहों के गोचर का राशियों पर प्रभाव :– – – – –

मेष राशिः 🔸
(राहु केतु) राहु केतु का गोचर मेष राशि के लोगों को सुखद समाचार देगा। उन्‍हें करियर में तरक्‍की मिलेगी। जमकर धन लाभ होगा। अच्‍छा बैंक बैलेंस बनाने में कामयाब रहेंगे। इस दौरान उन्‍हें बेवजह के व‍िवादों से बचना चाहिए।

(गुरु) राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए बृहस्पति का प्रभाव कई मायनों में बेहतरीन रहेगा। धर्म और अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। विदेश यात्रा अथवा विदेशी नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा।

आपके लिए शनि का गोचर शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि शनि आपके 11वें भाव में गोचर करेंगे, जिने लाभ और आय का भाव कहा जाता है। इसलिए इस दौरान आपको व्यापार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। साथ ही इनकम के लिए स्त्रोत बन सकते हैं। व्यापार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। अगर आप कोई नई डील करना चाह रहे हैं तो इस समय कर सकते हैं। वहीं शनि आपके दशम भाव के स्वामी भी होते हैं। इसलिए इस दौरान आपको करियर में ग्रोथ मिल सकती है।

वृषभ राशिः 🔸
(राहु केतु) वृषभ राशि के लोगों का राहु-केतु के कारण स्वास्थ्य में सुधार होगा, लेकिन इस दौरान आपका रवैया थोड़ा सख्त हो सकता है। इस दौरान आपके विरोधी आपको परेशान कर सकते हैं। साथ ही आपके खर्चों में अचानक ही वृद्धि हो जाएगी। इस दौरान यात्राएं होंगी। वृषभ राशि वालों को सलाह दी जाती है कि इस दौरान आफिस में अपने सहकर्मियों के साथ वाद विवाद करने से बचें। इस समय जो लोग अपनी नौकरी में बदलाव करना चाहते हैं, वह सफल होंगे। साथ ही आपको कर्ज से मुक्ति भी मिलेगी। कुल मिलाकर राहु का गोचर आपके लिए सकारात्मक रहेगा

(गुरु) राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए बृहस्पति का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आय के साधन तो बढ़ेंगे ही काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलेगा।

आपकी गोचर कुंडली में शनि देव इस दौरान दशम भाव में गोचर करेंगे, जिसे कर्म और करियर का भाव कहा जाता है। इसलिए इस दौरान आपको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही अगर आप जॉब कर रहे हैं तो आपका प्रमोशन हो सकता है। शनि के गोचर करते ही आपकी कार्यशैली में निखार आ सकता है। वृष राशि पर शुक्र देव का आधिपत्य है और ज्योतिष के अनुसार शनि देव और शुक्र देव में मित्रता का भाव है। इसलिए शनि का गोचर आपके लिए शुभ साबित हो सकता है।

मिथुन राशिः 🔸
(राहु केतु) इस राशि के लिए अप्रैल में राहु केतु का राशि परिवर्तन इस राशि के लोगों का आत्मविश्वास बढ़ाएगा। इनकी आय बढ़ेगी, साथ ही किसी सुखद यात्रा पर जाएंगे। परिवार में भी खुशियां रहेंगी। कुल मिलाकर हर मामले में यह समय शानदार रहेगा।
(गुरु) दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए बृहस्पति आपके लिए पद और गरिमा की वृद्धि कराएंगे नौकरी में स्थान परिवर्तन चाह रहे हों तो भी अवसर अनुकूल रहेगा।

कर्क राशिः 🔸
राहु-केतु के कारण कर्क राशि वालों के लिए ग्रहों का यह परिवर्तन सकारात्मक बदलाव वाला रहेगा। आपके करियर में काफी अच्छा बदलाव देखने को मिलेगा। आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। साथ ही आपके प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं। इस दौरान आप कोई नया वाहन भी खरीद सकते हैं। हालांकि आपका पारिवारिक जीवन थोड़ा उतार चढ़ाव से गुजर सकता है।

(गुरु) भाग्योन्नति तो होगी ही कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना हो अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो वह भी आपके लिए सुपरिणाम दायक रहेगा। धर्म और अध्यात्म में रूचि बढ़ेगी। धार्मिक ट्रस्टों तथा सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान पुण्य भी करेंगे। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा।

सिंह राशिः 🔸
सिंह राशि के लोगों के लिए राहु-केतु का गोचर ठीक रहने वाला है। आपके जिन कामों में पिछले काफी समय से देरी हो रही है, वह इस दौरान पूरे हो जाएंगे। हालांकि राहु के प्रभाव से निरंतर प्रयास के बाद भी हो सकता है कि भाग्य आपके पक्ष में न रहे। इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इस राशि के अविवाहित लोग जो शादी का विचार कर रहे हैं, उनका रिश्ता पक्का हो सकता है।

(गुरु) राशि से अष्टम आयुभाव में गोचर करते हुए बृहस्पति का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। उतार-चढ़ाव की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति भी सावधान रहना होगा।

कन्या राशिः 🔸
कन्या राशि के लोगों को राहु-केतु के कारण रहने की जरूरत है। आपकी वाणी बेहद ही कटु हो सकती है। जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है। राहु-केतु का गोचर आपके लिए दुर्घटनाओं की संभावना भी पैदा कर सकता है।

राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए बृहस्पति आपको कई तरह के सुखद आश्चर्य का सामना करवाएंगे। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतिक्षित कार्य संपन्न होंगे। सरकारी टेंडर के लिए भी आवेदन करना हो तो सफलता के योग।

तुला राशिः 🔸
राहु-केतु के कारण तुला राशि के जातकों का यह समय सुख-समृद्धि-सम्‍मान सब कुछ दिलाएगा। कामों में सफलता मिलेगी। नौकरी-व्‍यापार के लिए भी यह समय अच्‍छा रहेगा।

(गुरु) कार्य व्यापार की दृष्टि से तो बेहतर रहेगा किंतु,गुप्त शत्रुओं की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। ननिहाल पक्ष से सुखद समाचार के योग। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा।

(शनि) तुला राशि वालों के तरक्की से नए रास्ते खुलेंगे और इनका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पुराने रोग से मुक्ति मिलेगी। वाहन और प्रापर्टी का सुख प्राप्त होगा। व्यापार में कोई योजना सफल हो सकती है। साथ ही शनि देव के गोचर करते ही आपको भी ढैय्या के प्रकोप से मुक्ति मिल जाएगी। जिससे आपको करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार में अच्छा धनलाभ होगा।

वृश्चिक राशिः 🔸
राहु-केतु के कारण वृश्चिक राशि वालों को आर्थिक मामलों में थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। इस समय किसी से भी कर्ज लेने से बचें। साथ ही इस समय किसी को उधार भी न दें, क्योंकि उधार दिए हुए पैसे हो सकता है वापस ही न मिले। अचानक आपके खर्चे बढ़ सकते है। हालांकि, जो लोग लंबे समय से बीमार हैं, उनके स्वास्थ्य में सुधार होने की संभावनाएं हैं। इस दौरान अपने गुप्त शत्रुओं से भी सावधान रहने की बेहद जरूरत है।

(गुरु) कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना हो अथवा किसी अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो,नौकरी में परिवर्तन करना हो तो भी हर तरह से सफलता ही मिलेगी। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी समय बेहद अनुकूल रहेगा। सम्मान वृद्धि होगी,सामाजिक कद बढ़ेगा।

धनु राशिः 🔸
इस राशि के लोगों को राहु-केतु का राशि परिवर्तन धन लाभ कराएगा। हालांकि खर्चे भी बढ़ेंगे, लेकिन आय उससे ज्‍यादा ही होगी। तरक्‍की के नए रास्‍ते खुलेंगे, जीवन में खुशियां दस्‍तक देगी।
(गुरु) मित्रों तथा संबंधियों से सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। जमीन जायदाद से जुड़े मामले हल होंगे। मकान-वाहन का भी क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह फल अनुकूल रहेगा। शैक्षणिक कार्यों में पूर्ण सफल रहेंगे। यद्यपि सफलताओं का सिलसिला तो अनवरत चलता रहेगा किन्तु,किसी न किसी कारण से पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति का सामना करेंगे।

आपके लिए शनि का गोचर लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि आपके तीसरे यानि पराक्रम भाव में गोचर करेंगे। इसलिए इस समय आपके पराक्रम में वृद्धि हो सकती है।

मकर राशिः 🔸
राहु-केतु का गोचर मकर राशि वालों की आय बढ़ाएगा। माता से धन लाभ हो सकता है। यात्रा पर जाने के योग हैं। यदि क्रोध पर काबू रखें तो यह समय खूब लाभ दिलाएगा।

बृहस्पति आपमें अदम्य साहस और ऊर्जाशक्ति का भंडार भर देंगे। परिवार में छोटे भाइयों से सहयोग मिलेगा। आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। सामाजिक पद प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी।

कुंभ राशिः 🔸
राहु-केतु के कारण कुंभ राशि के लोगों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। राहु के प्रभाव के कारण मानसिक तनाव बढ़ सकता है। भाई बहनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। इस समय खुद पर अधिक आत्मविश्वास न करें, वर्ना आपके बनते काम भी बिगड़ सकते हैं। हालांकि, आपको अपने मित्रों और सहयोगियों का पूरा सहयोग मिलेगा।

बृहस्पति काफी दिनों से चले आ रहे आपके प्रतीक्षित संकल्प को पूर्ण करने में सहायक सिद्ध होंगे। विलासितापूर्ण तथा स्वर्ण-आभूषण जैसी वस्तुओं के खरीदने पर अधिक धन खर्च होगा। अपनी वाणी कुशलता के बलपर किसी भी परिस्थिति को आसानी से नियंत्रित कर लेंगे।

मीन राशिः 🔸
राहु-केतु के कारण मीन राशि के लोगों के जीवन में स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं और दुर्घटनाएं बढ़ सकती हैं। कार्यस्थल में आपकी छवि खराब होने का खतरा रहेगा। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा

अपनी ही राशि में गोचर करते हुए बृहस्पति ‘हंस योग’ का निर्माण करेंगे इसलिए यह वर्ष आपके लिए पूर्णरूप से वरदान है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। चुनाव संबंधी निर्णय लेना हो तो उसमें भी पूर्ण सफल रहेंगे।

ब्रह्मा मुरारी त्रिपुरांतकारी भानु: शशि भूमि सुतो बुधश्च ।
गुरुश्च शुक्र शनि राहु केतव सर्वे ग्रहा शांति करा भवंतु ।।

प्रस्तुति डॉ घनश्याम बटवाल मंदसौर
=======================