Badwani News: जिला मुख्यालय से लगे ग्राम रेहगुन की महिलाएं पहुँची कलेक्ट्रेट, पानी की समस्या के निदान की करी मांग

1277

बड़वानी से सचिन राठौर की रिपोर्ट

बड़वानी- जिला मुख्यालय से लगी ग्राम पंचायत रेहगुन की महिलाएं पहुँची कलेक्ट्रेट, पानी की समस्या के निदान की करी मांग

बड़वानी- ग्राम पंचायत रेहगुन के ग्वालबेड़ी व रामपुरा फलियां की महिलाएं आज बड़ी संख्या में पानी की शिकायत लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुँची जहाँ उन्होंने पानी की मांग लिए गुहार लगाई।

महिलाओं ने बताया की न ही मवेशियों को ना ही उनको पानी मिल पा रहा है, ऐसे में स्थिति बहुत ज्यादा खराब हो रही है।

सरपंच सचिव ध्यान नही देते। इस भीषण गर्मी में अगर पानी नहीं मिलेगा तो जीवन यापन कैसे करेंगे।

कांग्रेस नेता राजन मंडलोई ने प्रशासन पर भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यहाँ लोग शिकायत लेकर आते हैं लेकिन कोई जवाबदार उन्हें मिलता नहीं।

जब देखो तब यहाँ मीटिंग चलती रहती है। ग्रामीण परेशान हैं। जिले में कई स्थानों पर न पशुओं को पानी मिल पा रहा है न लोगों को, जबकि ये विधानसभा पशुपालन मंत्री की है। उन्हें भी किसी की चिंता नहीं है।

देखिये वीडियो: क्या कह रही हैं, केसर बाई (ग्रामीण)-

देखिये वीडियो: क्या कह रही हैं, सायर बाई (ग्रामीण)-

 

देखिये वीडियो: क्या कह रहे हैं, राजन मण्डलोई (कांग्रेस नेता)-