जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप्स फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रतलाम आगमन

1029

MP News रतलाम से रमेश सोनी की रिपोर्ट

जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष राजेश रांका ने बताया की जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप फेडरेशन के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय लालवानी अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ 20 मार्च अल्प प्रवास पर रतलाम आगमन हुआ।उनके साथ राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष शैलेश जैन, मालवा रीजन चेयरमैन संतोष मामा,गणधर पत्रिका के संपादक प्रदीप लालवानी के रतलाम आगमन पर रतलाम ग्रुप ने नवनियुक्त अध्यक्ष विजय लालवानी का मालवा की प्रसिद्ध केसरिया पगड़ी पहनाकर शाल श्रीफल मोतियों की माला से सम्मान किया।

साथ मे पधारे राष्ट्रीय पदाधिकारी का भी दुपट्टा मोतीयों की माला से स्वागत सम्मान किया। रतलाम ग्रुप संस्थापक अध्यक्ष राजेश रांका, वर्तमान अध्यक्ष अजय गोखरू, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव कोठारी, राष्ट्रीय कोर कमेटी मेंबर जयवंत कोठारी दोनों सचिव विपिन पुगलीया व नीलेश काकडी वाला, मुकेश धाकड़, सुभाष मुणत, निर्वातमान अध्यक्ष संजय मोदी, पूर्व अध्यक्ष सुनील चपलोद के द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष का सम्मान किया गया। तथा बारी बारी से राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने मार्गदर्शन दिया तत्पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय जी लालवानी ने मैत्री से संगठन व संगठन से सेवा के उद्देश्य को लेकर चलने वाले फेडरेशन की आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा बताई।

उन्होंने कहा कि फेडरेशन के सभी ग्रुपों को साथ में लेकर कार्य करूंगा एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सभी ग्रुपों की सहभागिता सुनिश्चित रहेगी उन्होंने बताया कि राजस्थान और मालवा के ग्रुपों के सहयोग से सामूहिक विवाह परिचय सम्मेलन का आयोजन विशेष कार्यक्रम रहेगा। शिक्षा एवं स्वास्थ्य मानव सेवा के कार्य फेडरेशन तो करेगा ही पर सभी ग्रुपों को विशेष रूप से करना चाहिए।

आगामी 4 जून को फेडरेशन डे पर रतलाम ग्रुप कई वर्षों से गौमाता को लापसी खिलाने का कार्यक्रम करता आया है।उसकी सराहना करते हुए उन्होंने मानव सेवा के कार्य करने पर विशेष जोर दिया है

*इस अवसर पर ग्रुप सदस्य बंधु उपस्थित थे*

शेखर कटारिया,अरुण चोपड़ा,अनिल वोहरा, विनोद कोचर,मुकेश धाकड़,शैलेंद्र चोपड़ा,नितेश नाहर,संतोष खेमसरा आदि अनेक सदस्य उपस्थित थे।कार्यक्रम के अंत में आभार संस्था के संस्थापक अध्यक्ष राजेश रांका ने माना।

Author profile
WhatsApp Image 2022 01 29 at 4.46.12 AM
रमेश सोनी

पिछले अठ्ठाइस वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय। इस दौरान रतलाम और प्रदेश से प्रकाशित कई समाचार पत्रों में संवाददाता से लेकर महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। वर्तमान में आपके अपने न्यूज़ पोर्टल मीडियावाला के ब्यूरो चीफ हैं।