Uttarakhand Bus Accident: विशेष विमान से शवों को साथ ले खजुराहो लौटे BJP अध्यक्ष वीडी शर्मा

एंबुलेंस के जरिए शवों को घरों के लिए रवाना किया गया

928

भोपाल: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में कल हुई बस दुर्घटना में मृतकों के शव देहरादून से खजुराहो एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। ये शव भारतीय वायुसेना के विशेष विमान द्वारा खजुराहो पहुंचाए गए। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद वीडी शर्मा शवों को साथ लेकर इसी विमान से लौटे। अब एयरपोर्ट से एंबुलेंस के जरिए ये शव संबंधित मृतक के गांव पहुंचाए जा रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोशिश की जा रही है कि सभी मृतकों का अंतिम संस्कार आज ही हो जाए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा आज सुबह ही देहरादून पहुंच गए थे।। वे शवों के साथ ही वापस खजुराहो आए। उनके साथ मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह भी हैं।

खजुराहो एयरपोर्ट पर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बीडी शर्मा ने मृतकों के परिजनों को ढाढस बंधाया। उन्होंने पार्थिव देह पर पुष्पांजलि अर्पित की।

प्रशासन द्वारा खजुराहो एयरपोर्ट पर पहले से तैनात 19 शव वाहन और एंबुलेंस से इन शवों को संबंधित गांव में सीधे रवाना किए गए। इसके लिए संबंधित अधिकारियों की ड्यूटी करें तो द्वारा लगाई गई थी।
पन्ना के कलेक्टर ने बताया कि प्रशासन की कोशिश है कि आज ही शवों का अंतिम संस्कार हो जाए।