Uttarakhand Bus Tragedy: पन्ना के गांव में निकली 8 अर्थियां और फूटा आंसुओं का सैलाब, वीडी शर्मा ने बंधाया ढांढस

569

Uttarakhand Bus Tragedy: पन्ना के गांव में निकली 8 अर्थियां और फूटा आंसुओं का सैलाब, वीडी शर्मा ने बंधाया ढांढस

भोपाल: उत्तराखंड में कल हुए दुखद हादसे में मृत पन्ना जिले के एक गांव में आज एक साथ आठ अर्थियाँ निकली जिसमें से 6 तो एक ही परिवार की थी। जिसने भी यह दृश्य देखा वह अपनी आंखों से आंसुओं का सैलाब रोक न सका।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और क्षेत्र के सांसद वीडी शर्मा इस गमगीन मौके पर परिजनों के बीच मौजूद रहकर उन्हें ढांढस बंधाते रहे। वे हर मृतक के परिजन तक पहुंचे और शोक की इस घड़ी में सहभागी बने।

उन्होंने कई अर्थियों को कंधा भी दिया। हादसे में जान गंवाने वालों में साठा गांव की 82 साल की राज कुंवर सबसे बुजुर्ग यात्री थी जबकि 38 साल के राजकुमार सबसे युवा थे। मृतकों में इसी गांव के 8 लोग थे जिनमें एक ही परिवार के 6 लोग शामिल थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पन्ना जिले के तीर्थयात्री दो बसों में कल उत्तराखंड के यमुनोत्री जा रहे थे। जो बस आगे जा रही थी वह वही खाई में गिरी।

यात्रा में शामिल कुल 9 दंपत्ति दुर्घटना में नहीं रहे। एक दंपत्ति बचा है। सभी मृतक पवई विधानसभा के नौगांव के रहने वाले थे। अब इन गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।

बता दें कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और सांसद शर्मा कल सुबह उत्तराखंड पहुंचने के बाद देहरादून से भारतीय वायु सेना के विमान से यात्रियों की पार्थिव देह को खजुराहो एयरपोर्ट लेकर पहुंचे थे।

Read More… कार की पिछली सीट पर बैठी सवारी के लिए भी सीट बेल्ट होगी अनिवार्य, भरना होगा 500 का जुर्माना 

उसके बाद रात में ही सभी शव एंबुलेंस और शव वाहनों से मृतकों के गांव भेजी गई। सांसद शर्मा ने रात में ही कुछ गांव में जाकर परिजनों को सांत्वना दी।

बता दें कि इस दर्दनाक हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई थी। परसों रात जैसे ही दुर्घटना की खबर मुख्यमंत्री को लगी थी वे उच्च स्तरीय दल के साथ रात में ही देहरादून पहुंचे और रेस्क्यू कार्य को गति प्रदान की।

उन्होंने सभी मृतक के परिवारजनों को 5-5 लाख और प्रत्येक घायल को ₹50000 की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।