कौन है सोनाक्षी का नया रूमर्ड बॉयफ़्रेंड ?

726
कौन है सोनाक्षी का नया रूमर्ड बॉयफ़्रेंड ?

कीर्ति कापसे की रिपोर्ट

सोनाक्षी सिन्हा को कौन नही जानता हाल ही में सोनाक्षी ने इंस्टा पर एक क्लिप डाली है वडापाव खाते हुए और और सिर पर ब्लैक केप पहनी है उनके साथ कौन है ?

जानिए कौन हैं उनके रुमर्ड बॉयफ़्रेंड जहीर इकबाल, सोनाक्षी से पहले 2 एक्ट्रेसेस को कर चुके हैं डेट बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी पिछले कुछ समय से जहीर इकबाल के साथ अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं।

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिन्हें देख उनके फ़ेंस ये कयास लगा रहे हैं कि सोनाक्षी ने शायद सगाई कर ली है। हालांकि, सोनाक्षी की तरफ से अभी इस खबर की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है और न ही उन्होंने अभी तक अपने मंगेतर के नाम का खुलासा किया है। हालांकि दोनों में से किसी ने कभी भी इस बारे में खुलकर बात नहीं की, लेकिन हाल ही में दोनों का इंस्टाग्राम पर एक वीडियो सामने आया, जिससे उनके फैंस को क्लियर हो गया कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। खबरों की मानें तो उनके मिस्ट्री मैन और कोई नहीं बल्कि जहीर इकबाल हैं।

WhatsApp Image 2022 06 08 at 11.03.27 PM

अपने रिश्ते को नाम देने के लिए तैयार हैं कपल?
दरअसल 2 जून को सोनाक्षी का बर्थडे था, अब हाल ही में जहीर ने सोनाक्षी के साथ एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में ‘आई लव यू’ लिखते हुए जहीर ने सोनाक्षी के साथ अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया। कयासों के बीच अभिनेत्री के फैंस जहीर इकबाल को उनका मंगेतर बता रहे हैं। लेकिन यह पहली बार नहीं है कि उनका नाम जहीर से जोड़ा जा रहा हो, इससे पहले भी कई बार सोनाक्षी का नाम जहीर के साथ जोड़ा जा चुका है। दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं, जिसकी वजह से दोनों लाइमलाइट में रहते हैं। इतने समय तक अपने रिश्ते पर चुप्पी साधने के बाद अब लगता है कि दोनों ने अपने रिश्ते को नाम देने का फैसला कर लिया है। फैंस कयास लगा रहे हैं कि जल्द ही इनकी शादी से जुड़ी एक खुशखबरी सामने आ सकती है। इसी बीच जहीर इकबाल सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड करने लगे हैं।

सलमान खान से है ख़ास कनेक्शन
सोनाक्षी के मिस्ट्री मैन जहीर इकबाल भी बॉलीवुड से ताल्लुक रखते हैं। दरअसल वह इकबाल रत्नसी के बेटे हैं, जो इकबाल खान के बचपन के दोस्त हैं। जहीर सलमान के साथ अपने बचपन से लेकर जवानी तक की फोटोज सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। वह ‘नोटबुक’, ‘डबल एक्सएल’, ‘कमाल खान’ में अपनी अदाकारी का जलवा दिखा चुके हैं। इनके अलावा वह साल 2014 में आई सोहेल खान की फिल्म ‘जय हो’ में भी काम कर चुके हैं। लेकिन इस फिल्म में उन्होंने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था।

सोनाक्षी के साथ रिलेशनशिप से पहले जहीर का नाम 2014 में आई फिल्म ‘लेकर हम दीवाना दिल’ फेम दीक्षा सेठ के साथ जोड़ा गया था। इसके बाद जहीर का नाम सना सईद के साथ जुड़ा। सना फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ में नजर आ चुकी हैं। हालांकि जहीर ने कभी इसके बारे में खुलकर बात नहीं की है।

‘डबल एक्स एल’ में साथ नजर आएंगे जहीर- और सोनाक्षी सिन्हा
जहीर और सोनाक्षी को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों की पहली मुलाकात सलमान खान ने करवाई थी, जिसके बाद दोनों की दोस्ती शुरू हुई थी। दोनों को पिछले दिनों एक शादी में भी साथ देखा गया था।