पत्नी के मायके से नही लौटने पर नाराज युवक नशे में हाईटेंशन लाईन पर चढ़ा और 60 फीट टावर से नीचे गिरा

672

खरगोन से आशुतोष पुरोहित की रिपोर्ट

खरगोन: जिले के ऊन थाना क्षेत्र के घोटिया गांव में नशे में धूत युवक ने आज पत्नी के मायके से नही लौटने की नाराजी में हाईटेंशन लाईन के 60 फीट टावर पर चढ गया। इस दौरान लोगो की भीड जमा हो गई। अचानक युवक का पैर स्लीप हुआ और करीब 60 फीट ऊंचे टावर से नीचे गिर गया। गंभीर घायल युवक को मौके पर पहुंची ऊन थाना पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया।

बताया जा रहा है की पत्नि को लेने आज मायके नागलवाडी गया था। पत्नि के साथ वापस नही लौटने पर नाराज 22 वर्षीय पिंटू पिता रामा निवासी आंबापुरा सांगवी टावर पर चढ गया था। पति इमोशनल ब्लेकमेल करने के लिये टावर पर चढा था लेकिन नशे मे होने की वजह से पैर फिसलने से टावर से गिर गया।

एसडीओपी राकेश मोहन शुक्ला ने बताया की पत्नी के मायके से नही लौटने पर टावर पर चढ गया था। पेशे से मजदूर नशे में टावर पर चढा था। मौके पर पहुंची पुलिस और लोगो ने जब नीचे ऊतरने की अपील की तो बेलेंस नही बना पाने से ऊपर से नीचे गिर गया। गंभीर युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनो का भी कहना है की सुसराल पिन्टू गया था पत्नि साथ नही आई तो टावर पर चढ गया। युवक को नीचे गिरते लाईव विडियो सामने आ रहा है।