IT Raid : 58 करोड़ कैश की गिनती 13 घंटे चली, 32 किलो सोना भी मिला! 

महाराष्ट्र में पड़े IT छापे में 390 करोड़ की संपत्ति जब्त

3942

IT Raid : 58 करोड़ कैश की गिनती 13 घंटे चली, 32 किलो सोना भी मिला! 

Aurangabad : आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. एक स्टील फैक्ट्री में छापेमारी कर 390 करोड़ की नकदी बरामद की गई। ये छापा कपड़ा व्यवसाई, रियल स्टेट डेवलपर और कपड़ा व्यापारी के यहां हुई। इसमें 58 करोड़ कैश और 32 किलो सोना मिला। 13 घंटे तक चली गिनती, महाराष्ट्र में पड़े IT छापे में 390 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई।

ईडी (ED) के बाद अब आयकर विभाग (Income Tax) भी एक्शन में नजर आ रहा। महाराष्ट्र (Maharashtra) में के जालना (Jalna) और औरंगाबाद (Aurangabad) में आयकर विभाग ने छापेमारी की गई। ये छापेमारी औरंगाबाद में एक बिल्डर (Builder) और जालना में एक स्टील उत्पादन करने वाली कंपनियों (Steel Company) के मालिक के यहां हुई। इसमें आयकर विभाग ने 58 करोड़ कैश और 32 किलो सोना जब्त किया। कैश को गिनने में आयकर विभाग को 13 घंटे लग गए।

IT के सूत्रों ने बताया की 58 करोड़ रुपए उन्हें छापेमारी के दौरान फार्म हाउस और बैंक लॉकर से मिले। सूत्रों ने बताया की 28 करोड़ रुपए कैश फार्म हाउस से मिले। जबकि, 30 करोड़ रुपए बैंक लॉकर से मिले हैं। जिन पैसों को सीज किया गया है वो एक लोकल मनी लैंडर के ठिकाने से मिले हैं। इसकी जानकारी छापेमारी की दौरान मिली। यह छापेमारी श्री राम स्टील, कालिका स्टील, एक कोऑपरेटिव बैंक फाइनेंसर विमल राज बोरा और डीलर प्रदीप बोरा के यहां हुई।

इस छापेमारी में मिले कैश को जालना के स्टेट बैंक में ले जाकर गिना गया। सुबह 11 बजे कैश गिनने का काम शुरू हुआ, जो रात 1 बजे तक चला। आयकर विभाग को सूचना मिली थी कि जालना के 4 स्टील कंपनी के व्यवहार में अनियमितता है। इसके बाद विभाग एक्शन में आया और छापेमारी (IT Raid) की.इस छापेमारी में घर पर कुछ नहीं मिला बल्कि शहर के बाहर एक फार्म हाउस (Farmhouse) से नकदी बरामद हुई।

रेड की किसी को खबर नहीं

जालना में जिन कंपनियों के मालिक के यहां छापेमारी की है वो 3 अगस्त को की गई। आयकर विभाग ने SRJ Peety Steels Pvt. Ltd. और Kalika Steel Alloys Pvt. Ltd कंपनियों में छापेमारी की। इस छापेमारी में आयकर विभाग को 390 करोड़ रुपए की संपत्ति की जानकारी मिली, जिसे कुर्क करने के बाद जानकारी दी गई। जालना में आयकर विभाग के 260 अधिकारियों ने छापेमारी की।

पिछले सप्ताह 3 अगस्त की दोपहर IT ने एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी की जो 4-5 दिन चली। कुछ ठिकानों पर अभी भी रेड चल रही है। जालना में दो स्टील कंपनियों सहित कोआपरेटिव बैंक और बाहरी डीलरों के घर, दफ़्तर सहित अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी की गई। कालिका स्टील ऐलॉय प्राइवेट लिमिटेड जिसके मालिक का नाम घनश्याम गोयल है। ये फ़ाउंडर और प्रमोटर है। श्री राम स्टील, जालना जिसके मालिक का नाम अग्रवाल बताया जा रहा है।

डीलर प्रदीप बोरा के यहां रेड आज भी चल रही थी। इन कंपनियों से जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है। जिन पैसों को सीज किया गया, एक लोकल मनी लैंडर के ठिकाने से मिले हैं। इसकी जानकारी छापेमारी की दौरान मिली थी। ये पूरा ऑपरेशन ऑपरेशन बहुत ही शांत तरीके से किया गया। लोकल पुलिस को भी रेड के 3 दिनों तक इसकी जानकारी नहीं दी गई। 3 दिन की छापेमारी के बाद लोकल पुलिस को बताया गया और फिर उनकी मदद ली गई।

कालिका स्टील अलॉय प्राइवेट लिमिटेड, जालना

महाराष्ट्र के जालना जिले में कालिका स्टील और अलॉय कंपनी की स्थापना साल 2003 में हुई। इसकी नींव स्टील व्यवसायी अग्रवाल परिवार रखी. कालिका दुनिया के कई देशों में स्टील सप्लाई करता है। महाराष्ट्र के अलग-अलग विभाग जैसे BSNL, JNPT, MSRDC , MHADA ,CIDCO,BMC , NHAI जैसे संस्थाओं में कालिका स्टील उपलब्ध कराता हैं। इस कंपनी में घनश्याम गोयल, अरुण अग्रवाल और अनिल गोयल फाउंडर और प्रमोटर हैं तो वहीं नवीन जिंदल कालिका स्टील के डायरेक्टर हैं।