
पढ़ना जारी रखें
मौके पर पहुंचने के बाद प्रशासन ने आवश्यक मशीनरी भी बुलवा ली और इंजीनियर से सलाह मशवरा करने के बाद यह निर्णय लिया गया कि जलाशय के एक हिस्से में कट लगा दिया जाए ताकि पानी वहां से भी निकल सके।
करोड़ों रुपए खर्च कर बनाया गया बिलगड़ा बांध का वेस्टवेयर फूटने की कगार पर था। बांध और नहर निर्माण में बरती गई मनमानी से समस्या बढ़ रही है। रविवार को तेज बारिश के चलते बांध के पानी निकासी के लिए बनाया गया वेस्टवेयर की दीवार फूटने के कगार पर पहुँच गई। यदि वेस्टवेयर की दीवार फूट जाती तो आसपास की पूरी फसल चौपट हो जाती।