MP BJP:जिला भाजपा उपाध्यक्ष पार्टी से निष्कासित

863
Bjp Membership Campaign

जिला भाजपा उपाध्यक्ष पार्टी से निष्कासित

भोपाल: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने जिला पंचायत निवाड़ी के चुनाव में अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध कार्य करने पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित राय को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है।

IMG 20220825 WA0054

इस संबंध में पार्टी के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि अमित राय द्वारा जिला पंचायत निवाड़ी एवं नगर पंचायत ओरछा के चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध कार्य करते हुए निर्दलीय प्रत्याशी का समर्थन किया गया। इनका यह कृत्य अनुशासनहीनता के दायरे में आता है। पार्टी के जिला अध्यक्ष द्वारा दिए गए नोटिस के पश्चात भी इन्होंने लगातार पार्टी के विरुद्ध कार्य किया और पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए गए। इसलिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा अमित राय को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया है।