WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

तीन साल बाद गुंडे ने फिर सांची पार्लर में तोड़फोड़ की!

तलवार लहराकर धमकाया, पुलिस ने FIR में देरी की

WhatsApp Image 2022 09 01 At 10.26.51 AM 696x385

Indore : कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बाद बदमाशों के हौसले ज्यादा बुलंद नजर आने लगे हैं। बदमाश बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस हाथ पर हाथ रखकर बैठी है। राजेंद्र नगर क्षेत्र में बदमाश लखन तंवर ने देर रात एक सांची पार्लर पर आतंक मचाया पर पुलिस ने उस रात रिपोर्ट तक नहीं लिखी।
घटना के मुताबिक, एक गुंडे ने रात करीब 3 बजे चोइथराम मंडी में जमकर उत्पात मचाया। सांची पार्लर में घुसकर उसने वहां बैठे युवक पर तलवार से हमला किया। जमकर तोड़फोड़ भी मचाई। जिस बदमाश ने रात को तलवार से हमला किया, इसी गुंडे ने 3 साल पहले भी सांची पार्लर में लूट की थी।
चोइथराम मंडी के गेट नंबर दो पर अमितेश नगर में रहने वाले नंदकिशोर गुप्ता का सांची पार्लर है। दिन में नंदकिशोर गुप्ता सांची पार्लर संभालते हैं तो रात को उनका इकलौता बेटा रोहित वहां बैठता है। रात करीब 3 बजे सांची पार्लर में तेजपुर गड़बड़ी के नजदीक रहने वाला गुंडा लखन तंवर तलवार लेकर आया, उसने आते ही रोहित पर हमला कर दिया। गनीमत रही कि रोहित बाल-बाल बच गया।
गुंडे लखन ने पूरे सांची पार्लर को तलवार से तहस-नहस कर दिया। वहां से निकलकर बदमाश भागा तो रास्ते में रिक्शा वाले और अन्य किसानों के साथ भी उसने मारपीट कर उन पर हमले किए। गुंडे के द्वारा की गई हरकत सांची पार्लर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिस लखन तंवर ने फरियादी नंदकिशोर गुप्ता की सांची पार्लर में हमला किया है। इस गुंडे ने 3 साल पहले भी यहां लूट की वारदात की थी। बदमाश उस समय चाकू लेकर सांची पार्लर में घुसा था और नंदकिशोर के बेटे रोहित को धमकाकर गल्ला लूटकर ले भागा था। आरोपी तब भी लंबे समय तक जेल में रहा था। पुलिस का कहना है कि गुंडे की तलाश की जा रही है।
सांची पार्लर मालिक नंदकिशोर गुप्ता ने आरोप लगाया है कि थाने में उनकी सुनवाई नहीं की गई। उनका कहना है कि रात 4 बजे से सुबह 9 बजे के बीच में वह लगभग बार-बार थाने रिपोर्ट लिखवाने गए, लेकिन ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने टीआई के आने के बाद ही शिकायत दर्ज करने की बात कहकर उन्हें चलता कर दिया। बाद में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की और सीसीटीवी फुटेज भी देखे। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।