MP News: राज्य पुलिस सेवा के 10 अफसरों को होगा IPS अवार्ड

1285
DPC For IPS Promotion:

MP News: राज्य पुलिस सेवा के 10 अफसरों को होगा IPS अवार्ड

भोपाल;राज्य पुलिस सेवा से भारतीय पुलिस सेवा में पदोन्नति की बांट जोह रहे राज्य के पुलिस अफसरों के लिए अच्छी खबर है। इस साल मध्यप्रदेश में राज्य पुलिस सेवा के दस अफसर भारतीय पुलिस सेवा में पदोन्नत किए जाएंगे। केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य पुलिस सेवा से भारतीय पुलिस सेवा में पदोन्नति के लिए दस पदों को मंजूरी प्रदान की है।
सूत्रों के मुताबिक राज्य पुलिस सेवा से भारतीय पुलिस सेवा में पदोन्नति के लिए जो दस पद स्वीकृत किए गए है उनपर वर्ष 1995 और 1996 बैच के राज्य पुलिस सेवा के तीन गुना अफसरों के नामों पर विचार किया जाएगा। केन्द्रीय गृह मंत्रालय से पदों की मंजूरी मिलने के बाद पुलिस मुख्यालय पदोन्नति के लिए प्रस्ताव तैयार कर गृह मंत्रालय को देगा। इस प्रस्ताव को संघ लोक सेवा आयोग को भेजा जाएगा। वहां से मंजूरी मिलने के बाद राज्य पुलिस सेवा के दस अफसरों को भारतीय पुलिस सेवा में पदोन्नत करने के लिए विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक आयोजित की जाएगी।
इन अफसरों के नामों पर होगा विचार-
आईपीएस में पदोन्नति के लिए राज्य पुलिस सेवा के जिन दस अफसरों के नामों पर विचार किया जाएगा उनमें राज्य पुलिस सेवा के 1995 बैच के प्रकाश परिहार के अलावा 1996 बैच के विनोद कुमार सिंह, मनीष खत्री, राजेश त्रिपाठी, सुनील मेहता, वीरेन्द्र जैन, देवेन्द्र पाटीदार, राम सिंह नरवरिया, रामशरण प्रजापति, सुंदर सिंह कनेश सहित कुल तीस अफसरों के नाम शामिल है। इनमें से अच्छी सीआर, बिना किसी विभागीय जांच, जांच एजेंसियों के प्रकरण जिन अफसरों पर नहीं होंगे उनके नामों पर सहमति बन सकेगी। राज्य सरकार जल्द ही डीपीसी के लिए यूपीएससी को प्रस्ताव भेजेगी।