
पढ़ना जारी रखें
बैठक के बाद पुलिस भी एक्शन में आ गई है। दोपहर में SIT की टीम पिछले गेट से स्कूल के भीतर दाखिल हुई। एक के बाद एक 3 गाड़ियों से अधिकारी पहुंचे। SIT की टीम ने स्कूल बस का GPS डाटा जब्त कर लिया। पुलिस अब एनालिसिस करेगी कि आरोपी ड्राइवर ने चलती गाड़ी में वारदात को अंजाम दिया या फिर गाड़ी खाड़ी करके। वैसे, पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने चलती गाड़ी में हरकत करना बताया था। इसके साथ ही ड्राइवर व महिला केयर टेकर की भर्ती प्रोसिजर के दस्तावेज भी लिए हैं।
घटना के बाद स्कूल बसों में सुरक्षा के इंतजाम बढ़ाए गए हैं। स्कूल की सभी बसों में एक महिला टीचर को तैनात किया गया है। यह टीचर बस के सबसे आगे वाली सीट पर बैठी नजर आईं। इसके साथ ही कई पेरेंट्स खुद ही बच्चों को लाते-ले जाते नजर आए। पुलिस भी प्रशासन के साथ मिलकर बसों की चेकिंग कर रही है।
स्कूल मालिक को बुलाया गया
सीएम ने स्कूल बसों के सभी ड्राइवर का पुलिस वेरिफिकेशन चेक करने के भी निर्देश दिए। सभी स्कूलों में क्लियर मैसेज जाए कि जरा भी लापरवाही हो तो प्रबंधन जिम्मेदार है। सीएम की समीक्षा बैठक में पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर, एडिशनल सीपी सचिन अतुलकर समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के बाद गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि स्कूल मालिक को आज बुलाया गया है। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।