Police Inspector Transfer : 8 पुलिस निरीक्षकों के तबादला आदेश जारी 

1557
New Posting Of Tehsildar's

Police Inspector Transfer : 8 पुलिस निरीक्षकों के तबादला आदेश जारी 

Bhopal : पुलिस मुख्यालय से आज कुछ निरीक्षकों के तबादला आदेश जारी किए गए। पुलिस स्थापना बोर्ड से अनुमोदन के बाद में आठ पुलिस अधिकारियों को उनके वर्तमान स्थान से अन्यत्र पदस्थ कर आदेश जारी किए गए।

दीपक शेजवार निरीक्षक जिला रतलाम को लोकायुक्त संगठन भोपाल, आशीष भट्टाचार्य निरीक्षक जिला भोपाल (शहर) को लोकायुक्त संगठन भोपाल, रेखा प्रजापति निरीक्षक जिला कटनी को लोकायुक्त संगठन भोपाल में पदस्थ किए जाने के आदेश जारी किए गए।

IMG 20220923 WA0138 IMG 20220923 WA0137 IMG 20220923 WA0136

इसके अलावा राजेंद्र वर्मा निरीक्षक लोकायुक्त संगठन (भोपाल) को जिला रतलाम में पदस्थ किया गया और मोहम्मद अय्यूब खान कार्यवाहक निरीक्षक इंदौर को जिला रतलाम में पदस्थ किया गया। अनिल कुमार यादव कार्यवाहक निरीक्षक जिला सीहोर को अअवि जोन पुलिस मुख्यालय भोपाल में पदस्थ किया गया। मनोज कुमार दुबे निरीक्षक डायल-100 दूरसंचार संगठन भोपाल को जिला विदिशा भेजा गया। जबकि लक्ष्मण सिंह देवड़ा कार्यवाहक निरीक्षक जिला शाजापुर को जिला आगर मालवा भेजा गया।

पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश के मुताबिक, इन सभी निरीक्षकों को उनके नाम के सामने दर्ज जिलों की इकाइयों में स्थानांतरित कर अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक पदस्थ किया गया है।