आयुक्त हिमांशु भट्ट ने कालिका माता के दर्शन कर संभाला निगम का चार्ज

_नागरिकों की मूलभुत सुविधाओं के कार्य प्राथमिकता से करने के दिए निर्देश_

590

आयुक्त हिमांशु भट्ट ने कालिका माता के दर्शन कर संभाला निगम का चार्ज

*रतलाम से रमेश सोनी की रिपोर्ट*

नगर निगम के आयुक्त हिमांशु भट्ट ने कालिका माता मंदिर पर मां कालिका माता के दर्शन कर आयुक्त पद का पदभार ग्रहण किया।

श्री भट्ट ने निगम के विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा किए जाने वाले कार्यो की समीक्षा करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना,स्वच्छता,पेयजल, जनकल्याणकारी योजनाऐं आदि के पावर पांइट प्रेजेन्टेशन तैयार करने के निर्देश दिए साथ ही नगर निगम द्वारा नागरिकों दी जाने वाली मूलभुत सुविधाओं के कार्य प्रमुखता से किए जाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर उपायुक्त विकास सोलंकी,कार्यपालन यंत्री सुरेशचन्द्र व्यास,जी.के. जायसवाल,मोहम्मद हनीफ शेख, सहायक यंत्री श्याम सोनी, सत्यप्रकाश आचार्य, लेखाधिकारी विजय बालोद्रा, स्वास्थ्य अधिकारी ए.पी.सिंह, उपंयत्री राजेन्द्र मिश्रा,बी.एल. चौधरी,सुहास पंडित,मनीष तिवारी,ब्रजेश कुशवाह,श्रीमती दीक्षा तिवारी,कार्यालय अधीक्षक रामचन्द्र शर्मा,निज सहायक सुभाष गोयल,सफाई कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी रामकल्याणे,कमल भाटी सहित निगम अधिकारी एवं कर्मचारियों ने निगम आयुक्त श्री भट्ट का पुष्पहार व पुष्प गुच्छ से स्वागत किया।