निलंबित TI धनेंद्र सिंह भदौरिया का मुख्यालय अब उज्जैन किया गया!

CM के निर्देश के बाद भी इस TI को 24 घंटे बाद निलंबित किया  

612

निलंबित TI धनेंद्र सिंह भदौरिया का मुख्यालय अब उज्जैन किया गया!

Indore : अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजेश हिंगणकर ने क्राइम ब्रांच के निलंबित TI धनेंद्र सिंह भदौरिया को सप्ताह भर पहले प्रशासनिक आधार पर निलंबित करने का आदेश दिया था। उनके खिलाफ CM के निर्देश पर 24 घंटे बाद यह कार्रवाई की गई थी। अब धनेन्द्र सिंह भदौरिया को निलंबन अवधि में मुख्यालय रक्षित केंद्र इंदौर से रक्षित केंद्र जिला उज्जैन के लिए स्थानांतरित कर दिया गया।

रविवार को यह आदेश जारी किया गया। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजेश हिंगणकर ने यह आदेश जारी किया। धनेद्र सिंह भदौरिया थाना प्रभारी अपराध शाखा नगरीय पुलिस इंदौर के विरुद्ध अभद्र व्यवहार एवं अवैध वसूली संबंधी शिकायतें प्राप्त होने के संबंध में तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया था। तब इन्हे रक्षित केंद्र संबंद्ध किया गया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने PS और DGP के साथ ही प्रदेश के जिलों के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की बैठक ली थी। इसमें उन्होंने भ्रष्टाचार के मामले में जीरो टॉलरेंस, इंदौर के एक टीआई के भ्रष्टाचार का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े प्रदेश के IG और SP से कहा लिस्ट बनाइए किसी को छोड़ना मत और ADG इंटेलिजेंस को जानकारी भेजिए।

CM ने कहा था कि मौका आने पर ऐसे भ्रष्टाचारियों के यहां हम EOW के छापे भी डलवाएंगे। CM यहां तक कह गए कि तत्काल कार्रवाई करिए इस तरह भ्रष्टाचार का गदर मचाने वाले TI पर। हालांकि, उन्होंने इस दौरान इस TI का नाम नहीं लिया था लेकिन साफ समझा जा सकता था कि इशारा किसकी तरफ़ था। इसके बाद ही धनेन्द्र सिंह भदौरिया के खिलाफ कार्रवाई की गई थी।