Ex IAS Officer Joins Congress: पूर्व IAS अधिकारी कांग्रेस में शामिल

1348

Ex IAS Officer Joins Congress: पूर्व IAS अधिकारी कांग्रेस में शामिल

चंडीगढ़: भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1995 बैच के अधिकारी चंद्र प्रकाश ने चंडीगढ़ में कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली है। वे पूर्व लोकसभा सदस्य रामजी लाल के भतीजे हैं। उन्होंने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की मौजूदगी में कई समर्थकों के साथ हिसार में कांग्रेस पार्टी जॉइन की।
चंद्र प्रकाश पूर्व में हरियाणा के राज्य सूचना आयोग के आयुक्त रह चुके हैं। IAS की पदस्थापना के दौरान वे हरियाणा सरकार में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। कई जिलों के कलेक्टर के साथ ही गुरुग्राम, रोहतक, अंबाला और करनाल के डिविजनल कमिश्नर भी रहे हैं।