IAS Cadre Review: MP के लिए 20 नए पद स्वीकृत

राज्य प्रशासनिक सेवा के लिए प्रमोशन के 6 पद ही बढ़े

856
महिला IAS पर संगीन आरोप, जवान को बेरहमी से पीटा

IAS Cadre Review: MP के लिए 20 नए पद स्वीकृत

भोपाल: केंद्र द्वारा हाल ही में मध्य प्रदेश IAS केडर के रिव्यू में 20 नए पद स्वीकृत किए गए हैं। मध्य प्रदेश कैडर में IAS के 439 पद स्वीकृत है। अब उन पदों की संख्या बढ़कर 459 हो गई है। राज्य प्रशासनिक सेवा से IAS अवार्ड होने के प्रमोशन पर पदों की संख्या 133 से बढ़कर 139 हो गई है। इस प्रकार इस संवर्ग में केवल 6 ही पद बढ़ाए गए हैं जबकि पिछली बार इस कैडर में 18 नए पद सृजित किए गए थे।

माना जा रहा है कि इस साल वर्ष 2022 में रिक्त 10 पदों सहित 19 पदों पर राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों को IAS अवार्ड होगा जिसकी प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है।

कुल मिलाकर इस बार के लिए केडर अलॉटमेंट में राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों को निराशा हाथ लगी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश IAS संवर्ग का 2022 में हुए रिव्यू में मुख्य सचिव वेतनमान का एक भी पद नहीं बढ़ाया गया है। यानी चीफ सेक्रेटरी सहित अपर मुख्य सचिव के 7 पद कैडर में और 7 पद नान कैडर में ही रहेंगे। इसी प्रकार प्रमुख सचिव वेतनमान में भी यथावत 25 पद, सचिव वेतनमान में 15 पद,अपर सचिव- उप सचिव के लिए 20 पद और संभागीय कमिश्नर के लिए 10 पद रखे गए हैं।

संभागीय अपर आयुक्त का एक पद जरूर बढ़ाया गया है। अब इन पदों की संख्या 11 हो गई हैं। इसी प्रकार निवाड़ी नया जिला बनने के कारण कलेक्टर के पदों की संख्या बढ़कर 51 से 52 हो गई हैं।

जिला पंचायत सीईओ के संवर्ग में पूर्व अनुसार 22 पद ही रहेंगे जबकि प्रदेश में 52 जिला पंचायत सीईओ नियुक्त किए जाते हैं। कैडर रिव्यू में केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर भेजे जाने वाले अफसरों की संख्या 94 से बढ़ाकर 99 गई है।