WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Rocket Wreckage : अनियंत्रित चीनी रॉकेट का मलबा गिरा, NASA की चेतावनी!

दो साल में चौथी बार कोई चीनी रॉकेट अनियंत्रित होकर पृथ्वी पर गिरा 

825

Rocket Wreckage : अनियंत्रित चीनी रॉकेट का मलबा गिरा, NASA की चेतावनी!

Washington : चीन का अनियंत्रित रॉकेट का मलबा अंततः पृथ्वी पर गिर गया। अमेरिकी स्पेस कमांड ने बताया कि राकेट का 23 टन का मलबा प्रशांत महासागर में गिरा। इससे पहले अंतरिक्ष विशेषज्ञों ने बताया था कि रॉकेट का मलबा कहां गिरेगा, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। विशेषज्ञों ने यह भी कहा था कि मलबा अगर पृथ्वी पर गिरेगा तो नुकसान पहुंचेगा। हालांकि स्पेस कमांड ने कहा कि चीनी रॉकेट लॉंग मार्च 5 बी Cजेड5बी दक्षिण-मध्य प्रशांत महासागर के क्षेत्र में गिरा।

दो साल में यह चौथी बार है, जब कोई बड़ा चीनी रॉकेट अनियंत्रित होकर पृथ्वी पर गिरा है। इसे लेकर अंतरिक्ष जगत के विशेषज्ञों को चिंता हो गई थी। चाइना मैन्ड स्पेस एजेंसी (CSMA) ने 31 अक्टूबर को तियांगोंग स्पेस स्टेशन का तीसरा लांग मार्च-5 बी हैवी-लिफ्ट रॉकेट लांच किया था। चीन को NASA कई बार चेतावनी जारी कर चुका है। चीन से कई बार कहा इस तरह का रॉकेट बनाए जो धरती पर गिरते समय टुकड़े में बंट जाए, जिससे पृथ्वी पर नुकसान नहीं हो।

पहले आशंका जताई गई

पहले मिली जानकारी के अनुसार बताया गया था कि चीनी रॉकेट का मलबा 5 नवंबर को करीब 12 बजे रात के आस पास पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश कर सकता है। इस रॉकेट का मलबा कहां गिरने वाला था, इसकी जानकारी नहीं मिली। माना जा रहा था कि रॉकेट का मलबा अमेरिका, सेंट्रल और साउथ अमेरिका, अफ्रीका, भारत, चीन, दक्षिण पूर्व एशिया और ऑस्ट्रेलिया के हिस्से में गिर सकता है।

पहले भी चीन कर चुका गलती 

यह पहली बार नहीं है, चीन ने खतरे में डाला है। इससे पहले चीन ने तीन बार अपने रॉकेट का मलबा अनियंत्रित तरीके से पृथ्वी पर गिराया है। चीन ने इससे पहले अपने रॉकेट का मलबा फिलिपीन के समुद्र में गिराया था। चीनी स्पेस एजेंसी के मुताबिक, चीनी रॉकेट लॉंग मार्च 5 बी में पृथ्वी की कक्षा में आने पर उसमें आग लग गई थी।