AP: 1990 बैच के IAS बने Chief Secretary

1412

AP: 1990 बैच के IAS बने Chief Secretary

भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1990 बैच के अधिकारी डॉक्टर के एस जवाहर रेड्डी को आंध्र प्रदेश का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है।
वर्तमान में वे विशेष मुख्य सचिव के रूप में मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े हुए हैं।
अब वे आंध्र प्रदेश सरकार में प्रशासनिक मुखिया हो गए हैं।
उनका कार्यकाल जून 2024 तक है। वे अपना कार्यभार 1 दिसंबर 2022 को ग्रहण करेंगे।
डॉ रेड्डी समीर शर्मा के स्थान पर मुख्य सचिव बनाए गए हैं जो 1985 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और 30 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं।
बता दें कि डॉ शर्मा को दो बार चीफ सेक्रेटरी के रूप में एक्सटेंशन मिला था।