गो सेवा एवं मानव सेवा कर मनाया प्रवर्तक श्री प्रकाशमुनि मसा का जन्मदिवस

797

*गो सेवा एवं मानव सेवा कर मनाया प्रवर्तक श्री प्रकाशमुनि मसा का जन्मदिवस*

रतलाम: मालव केसरी प्रसिद्ध वक्ता पूज्य गुरुदेव श्री सौभाग्यमल जी मसा के सुशिष्य धर्मदास गणनायक श्रमण संघीय प्रवर्तक श्री प्रकाश मुनिजी मसा निर्भय का 62 वां जन्मदिवस तप त्याग एवं जीव दया के प्रकल्पों के साथ मनाया गया।रतलाम में जन्मे प्रवर्तक श्री इंदौर में अपना सफल चातुर्मास पूर्ण कर विभिन्न नगरों में विचरण करते हुए महाराष्ट्र के नागपुर की तरफ विहाररत हैं।चातुर्मास से पूर्व रतलाम नगर में प्रवर्तक श्री की निश्रा में ऐतिहासिक दीक्षा महोत्सव हुआ था,जिसके बाद उन्होंने इंदौर विहार किया था।

प्रवर्तक श्री के जन्मदिवस पर सौभाग्य जैन नवयुवक मंडल द्वारा त्रिवेणी रोड स्थित गोशाला एवं खेतलपुर स्थित गोशाला में गो माता को हरी घास,पशु आहार खल एवं गुड़ के माध्यम से जीवदया की गई।समारोह को श्री सौभाग्य तीर्थ के ट्रस्टी प्रकाश मूणत,कन्हैयालाल गांधी एवं जीव दया समिति के अध्यक्ष मणिलाल कटारिया ने संबोधित किया| जीव मैत्री परिवार के सुमित सुराणा ने नवयुवक मंडल का आभार माना

*गौसेवा में इनका सराहनीय सहयोग*
इस अवसर पर नवयुवक मंडल के अध्यक्ष मनीष मंडलेचा,रखब चत्तर,निलेश मेहता,संदीप चोरडिया,अंचल मूणत,सौरभ मूणत,रवि गादिया,अमर गांधी, अनुराग भरगट,केतन गांधी,नमन मूणत आदि उपस्थित थे।

IMG 20221130 WA0079

सौभाग्य प्रकाश युवक मंडल के सौम्य चत्तर ने बताया कि इस अवसर पर जरूरतमंद भाइयों ओर बहनों को सर्दी से बचाव के लिए गर्म कपड़ों का वितरण कर मानव सेवा की गई।गुरुदेव के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भविष्य में भी ऐसे कार्यों को सतत चलाने का संकल्प लिया गया।