अखिल भारत सिंधी बोली साहित्य सभा का मुंबई में हुआ वार्षिक पुरस्कार समारोह

विद्याधर गोखले रंगमंच सभागृह ,रंगश्रद्धा ,बांद्रा वेस्ट में अमर शहीद हेमू कालानी जी के जन्म शताब्दी पर बहुरंगी शो हुआ

582

अखिल भारत सिंधी बोली साहित्य सभा का मुंबई में हुआ वार्षिक पुरस्कार समारोह

भोपाल: अखिल भारत सिंधी बोली साहित्य सभा का वार्षिक समारोह मुंबई में हुआ जिसमें लेखक,गायक और अन्य कलाधर्मी पुरस्कृत किए गए।

मुख्य अतिथि श्री शेलर ,मुंबई और श्री भगवान सबनानी,भोपाल थे। कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ श्री खत्री और प्रोफेसर रवि ने औपचारिक रूप से किया प्रोफेसर रवि ने कहा कि साहित्य में अनेक सामाजिक समस्याओं का समाधान निहित है। साहित्य सदैव मार्गदर्शक की भूमिका में रहा है। यही कार्य संस्कृति भी करती है। संस्कृति हमारे जीवन को संवारती है।

कार्यक्रम में साहित्य क्षेत्र में वरिष्ठ कथाकार श्रीमती तारा मीरचंदाणी पुणे,इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ सिंधालॉजी के निदेशक साहिब बिजाणी, सिंधी पत्रकारिता के लिए श्री हरीश वरयाणी संपादक सिंधी दैनिक हिंदू अजमेर,चित्रकार और रचना पत्रिका के संपादक श्री मुकेश तिलोकाणी, आदिपुर, भाषा संवर्धन प्रयासों के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय के भारतीय भाषा विभाग के अध्यक्ष एनसीपीएसएल निदेशक श्री रवि प्रकाश टेकचंदाणी, नई दिल्ली, नाटक क्षेत्र के लिए श्री नानक आहूजा नई दिल्ली,एंकर श्री मोहित शेवाणी भोपाल ,साहित्य क्षेत्र में श्री जगदीश लच्छाणी, उल्हासनगर, श्रेष्ठ गायन के लिए सुश्री रोशनी टेकवाणी, मुंबई और सिंधियत के पुरस्कार के लिए दिल्ली सिंधी अकादमी के उपाध्यक्ष सुरेश खत्री , नई दिल्ली को सम्मानित किया गया ।

पुरस्कार समारोह के प्रारंभ में सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री राम जवाहरानी ने स्वागत संबोधन दिया। उन्होंने सभा की गतिविधियों की जानकारी दी।अमर शहीद हेमू कालानी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर जूली तेजवानी के निर्देशन में विशेष शो हुआ जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। यह हेमू कालानी का जन्म शताब्दी वर्ष भी है। सभा ने यह आयोजन सहयोग फाउंडेशन, मुंबई और श्री चंद्र मंघनानी के सहयोग से किया गया। सभा की महासचिव श्रीमती अंजलि तुलसियानी वरिष्ठ लेखक श्री मोहन गेहानी श्रीमती रूप गेहानी साहित्य अकादमी के सिंधी भाषा संयोजक प्रो नामदेव ताराचंदानी, राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद के निर्देशक श्री रवि टेकचंदानी सिंधी अकादमी दिल्ली के उपाध्यक्ष श्री सुरेश खत्री,श्रीमती आशा चांद,श्री नंद बिंदरानी, श्री अरूण बाबानी,श्रीमती शोभा चंदानी,प्रो संध्या , बिहारी शायरी, राजू मनवानी,चंदर सावनानी,हरीश कर्मचंदानी,रमेश लाल और जयपुर, अहमदाबाद आदि नगरों से आए अनेक वरिष्ठ साहित्यकार एवं सभा के पदाधिकारी समारोह में उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मोहित शेवानी भोपाल ने किया। रोशनी टेकवानी म्यूजिकल ग्रुप ने गीतों की प्रस्तुति दी। श्री नील तलरेजा ने भी गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में मुंबई के विभिन्न उप नगरों से बड़ी संख्या में साहित्य और कला प्रेमी हिस्सा लेने पहुंचे।सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शंभू जयसिंघानी का विशेष रूप से सम्मान किया गया। उनकी सुदीर्घ सेवाओं की सराहना की गई। कार्यक्रम में पुरस्कृत और सम्मानित रचनाकारों कला कर्मियों को सम्मान राशि , प्रशस्ति पत्र ,शाल श्रीफल प्रदान किया गया। सुश्री काजल चंदीरामानी और श्री घनश्याम वासवानी ने भी अपने उत्कृष्ट गायन का परिचय दिया। संस्था की दूरभाष निर्देशिका का भी विमोचन किया गया।