Bhind News: अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री पर पुलिस ने मारा छापा

10 अवैध हथियार, जिंदा राउंड एवं अवैध हथियार बनाने का सामान भी किया जब्त, एक गिरफ्तार

538
अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री पर पुलिस ने मारा छापा,

अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री पर पुलिस ने मारा छापा

भिण्ड से परानिधेश भारद्वाज की रिपोर्ट

भिण्ड जिला पुलिस ने हथियार बनाने की फैक्ट्री पर छापामार कार्यवाही करते हुए 9 अवैध तमंचे और एक अधिया के साथ खाली और भरे हुए राउंड भी जब्त किए हैं। साथ ही तमंचे बनाने का सामान भी पुलिस द्वारा जब्त क्या गया है। इसके साथ ही एक व्यक्ति को भी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो लोग फरार हैं जो उत्तरप्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

दरअसल पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा प्रदेश भर में अपराधियों पर नकेल कसने के लिए प्रदेश के सभी जिलों में धरपकड़ अभियान लॉन्च किया गया है। सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया था। जिसके चलते भिंड पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान द्वारा भी सभी अधीनस्थ अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्र में कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया। मुखबिर द्वारा गोरमी थाना पुलिस को अवैध हथियार निर्माण फैक्ट्री संचालित होने की जानकारी मिली। जिसके बाद मेहगांव एसडीओपी आरकेएस राठौर के निर्देशन एवं गोरमी थाना प्रभारी सुधाकर सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर दबिश दी गयी तो पुलिस को अवैध हथियार फैक्ट्री मिल गई। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान ने पुलिस कंट्रोल रूम में प्रेस वार्ता आयोजित कर गोरमी थाना पुलिस द्वारा की गई इस बड़ी कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि इलाके के कचनाव गांव के बीहड़ में छापामार कार्रवाई कर अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है।

जिसमें अवैध हथियार निर्माण करने के उपकरणों के साथ-साथ बड़ी तादाद में तमंचे बनाने का रॉ मैटेरियल भी बरामद किया है। साथ ही 10 बने हुए अवैध तमंचे भी बरामद किये हैं। 4 जिंदा कारतूस और 11 कारतूस के खाली खोखे भी बरामद किए गए हैं। फैक्ट्री संचालन करने वाला कचनाव गांव निवासी राजवीर यादव उर्फ गीले को पुलिस ने मौके से धर दबोचा जबकि अवैध हथियारों का निर्माण करने आए उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के रहने वाले युवको की तलाश भिण्ड पुलिस को है। जिनकी जल्द गिरफ्तारी का दावा पुलिस कर रही है।

पुलिस द्वारा जप्त किया गया सामान-
1. 315 बोर के देशी कट्टा 09 नग
2. 12 वोर की अधिया 01 नग
3. 315 बोर के जिंदा राउण्ड नग 02
4. 315 बोर के खाली खोखा नग 11
5. 12 बोर के जिंदा राउण्ड नग 02
6. एक ड्रिल मशीन
7. दो शिकंजा मशीन
8. हवा देने वाली मशीन 02
9. तीन लोहे के हथोडे
10. एक बसूला लोहे का जिसमे लकड़ी का बेट लगा है
11. ग्राइंडर मशीन नग 01
12. लोहे की सडासी नग 04
13. दो फनल
14. एक आरी छोटी
15. दो प्लास
16. 4 लोहे की नाल
17. काठ के बट लकड़ी के छोटे बड़े 04 नग
18.08 रेती
19. एक 10 किलोग्राम का बांट
20. दो लोहे की चादर
21. एक डाई मशीन मय हैण्ड के
22.05 रिंच छोटे व मध्यम
23. 09 स्प्रिंग लोहे की
24. 40 स्क्रू लोहे के
25. लोहे की कील 20 नग
26.05 छेनी लोहे की
27. तीन रेती लोहे
28. एक पेचकस
29. एक प्लास्टिक की बोरी जिसमे करीबन 02 कि.ग्रा. कोयला है.
30. तीन लोहे की छोटी राड
31. एक गोला वाली छनी लोहे की
32. 315 बोर की अधिया की नाल

अवैध हथियार फैक्ट्री पकड़ने में इनकी रही अहम भूमिका – उनि0 सुधाकर सिंह तोमर थाना प्रभारी गोरमी, सउनि0 देवेन्द्र सिंह भदौरिया, – प्रआर कौशलेन्द्र सिंह, प्रआर मनीष सिंह, आर शिवकुमार तोमर, आर पंकज शुक्ला, आर विकास शर्मा, आर योगेन्द्र सिंह, आर सौरभ शर्मा, आर शिवकुमार तोमर, आर सुनील सिंह, मआर भारती तोमर, मआर कुंती तोमर, आर0चा0 अमृत सिंह तोमर।