ग्वार्दियोल-ओरसिच ने दागे गोल

तीसरे स्थान पर रहा क्रोएशिया, मोरक्को को 2-1 से हराया

319
Croatia's Mislav Orsic front, and Croatia's Ivan Perisic celebrate after a goal uring the World Cup third-place playoff soccer match between Croatia and Morocco at Khalifa International Stadium in Doha, Qatar, Friday, Dec. 16, 2022. AP/PTI(AP12_17_2022_000337B)

ग्वार्दियोल-ओरसिच ने दागे गोल

दोहा: तीसरे स्थान के लिए मैच में गत क्रोएशिया ने जाएंट किलर्स के नाम से मशहूर मोरक्को को 2-1 से हरा दिया । क्रोएशिया की वर्ल्ड रैंकिंग 12 है, जबकि मोरक्को 22वें स्थान पर है। यह मैच खलीफा अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया।

मैच में तीनों गोल पहले हाफ में हुए। दूसरे हाफ में दोनों में से कोई टीम कोई गोल नहीं कर सकी। सातवें मिनट में क्रोएशिया के ग्वार्दियोल ने हेडर से बेहतरीन गोल दाग अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई थी। इसके बाद नौवें मिनट में मोरक्को के अशरफ दारी ने हेडर से गोल दाग स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। इसके बाद हाफ-टाइम से कुछ मिनट पहले यानी 42वें मिनट में मिस्लाव ओरसिच ने गोल दाग क्रोएशियाई टीम को 2-1 की बढ़त दिला दी। यही बढ़त निर्णायक साबित हुई।

पिछले 11 वर्ल्ड कप से यूरोपीय देश को तीसरा स्थान
पिछले 11 विश्व कप में तीसरा स्थान किसी यूरोपियन देश ने ही हासिल किया है। 1978 में ब्राजील तीसरे स्थान पर आने वाली आखिरी लैटिन अमेरिकी यानी यूरोप के बाहर की टीम थी। तब ब्राजील ने तीसरे स्थान के लिए मुकाबले में इटली को 2-1 से हराया था।

पिछले दो विश्व कप में क्रोएशिया का शानदार प्रदर्शन
क्रोएशिया की टीम पिछले दो विश्व कप को मिलाकर कुल 14 मैच खेल चुकी है। इस दौरान टीम ने सिर्फ दो मैच गंवाए हैं। क्रोएशिया ने छह मैच जीते हैं और छह मैच ड्रॉ रहे। टीम ने 2018 वर्ल्ड कप का फाइनल फ्रांस के हाथों 4-2 से गंवाया था। वहीं, इस वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल में टीम अर्जेंटीना से 3-0 से हार गई थी।

हाफ-टाइम तक क्रोएशिया आगे
हाफ-टाइम तक क्रोएशिया ने मोरक्को पर 2-1 की बढ़त बना ली । क्रोएशिया के लिए पहला गोल सातवें मिनट में ग्वार्दियोल ने दागा। इसके बाद नौवें मिनट में मोरक्को के अशरफ दारी ने गोल दाग स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। 42वें मिनट में क्रोएशिया के ओरसिच ने गोल कर अपनी टीम को 2-1 की बढ़त दिलाई।

जोस्को ग्वार्दियोल ने क्रोएशिया के लिए वर्ल्ड कप में गोल करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं। उनकी उम्र फिलहाल 20 साल और 328 दिन है। इससे पहले यह रिकॉर्ड इविचा ओलिच के नाम था। उन्होंने 2002 में इटली के खिलाफ 22 साल 267 दिन की उम्र में गोल दागा था। ग्वार्दियोल ने इवान पेरिसिच के असिस्ट पर गोल किया। 2014 से लेकर अब तक विश्व कप में पेरिसिच गोल में दूसरा सबसे ज्यादा इन्वोल्वमेंट है। 2014 के बाद से क्रोएशिया के लिए 11 गोल में उनका योगदान रहा है। इससे ज्यादा सिर्फ लियोनल मेसी के नाम है। वह 16 गोल में योगदान दे चुके हैं।
\\\\\\\\\\\\\\\\\\