Bomb Cyclone : अमेरिका में ‘बम चक्रवात’ ने कहर ढाया, 18 की मौत!   

हालात बेकाबू, कई फ्लाइट कैंसिल, यात्री एयरपोर्ट पर फंसे!

673

Bomb Cyclone : अमेरिका में ‘बम चक्रवात’ ने कहर ढाया, 18 की मौत!   

Newyork : अमेरिका में बर्फीली तूफान ‘बम चक्रवात’ मुसीबत बन गया है। अब तक 18 लोगों की मौत की खबर है। दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका इस समय मौसम की मार से बेहाल है। हालात बेकाबू हो गए। लोग घरों में कैद हैं। बर्फीले बम चक्रवात ने लोगों की जिंदगी मुश्किल में डाल दी। हालात इतने बिगड़ गए कि इमरजेंसी रेस्‍पॉन्‍स टीमें भी काम नहीं कर पा रही।

बम चक्रवात एक भयानक तूफान को दिया गया नाम है, जिसमें तूफान के केंद्र में हवा का दबाव 24 घंटे में कम से कम 24 मिलीबार तक गिर सकता है, यह तेजी से बढ़ता है। बम चक्रवात की वजह से इलाके में भारी बर्फ गिरती है और तेज हवाएं चलती हैं। यह तूफान आमतौर पर सर्दियों के मौसम में आता है।

अब तक कार क्रैश, पेड़ गिरने और दूसरी वजहों से 18 लोगों की जान चली गई। कई लोग बीमार हैं और करीब 18 लाख लोग घरों में फंस गए। इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स बंद हैं और हजारों लोग एयरपोर्ट्स पर भी फंसे हैं। अमेरिका में सबकुछ ठप है। जन जीवन इस तरह से रुका हुआ है कि आपात स्थिति में  भी लोगों को मदद नहीं मिल पा रही है।

IMG 20221226 WA0019

वाशिंगटन के सबसे बड़े शहर सिएटल ने 449 उड़ानें रद्द कर दी। इनमें से 39 फीसदी उड़ानें शहर से बाहर जा रही थीं और 40 प्रतिशत उड़ानें आ रही थीं। देश के अन्य हवाई अड्डों पर भी अफरातफरी का माहौल है। लोग घंटों से फंसे हुए हैं।

न्यूयॉर्क के बफैलो एरिया में तीन लोगों की मौत हुई है जिसमें से दो लोगों की घर में ही मारे गए। इन लोगों का स्‍वास्‍थ्‍य खराब हो गया था और बर्फीले तूफान की वजह से इमरजेंसी मेडिकल टीमें इन तक नहीं पहुंच पाईं। नेशनल वेदर सर्विस के मुताबिक कई जगहों पर तापमान -48 डिग्री तक हो गया था.

न्यूयॉर्क गवर्नर ने हैरानी जताई 

गवर्नर कैथी होचुल ने इस स्थिति पर हैरानी जताई है और कहा कि नेचर हम पर कहर बरपा रही है। सबकुछ बहुत कठिन होता जा रहा है। हवा की गति वेग, बफेलो में लगभग 80 मील प्रति घंटा है। गौरतलब है कि संयुक्त राज्य अमेरिका में लाखों लोग ‘सर्दियों के तूफान’ से प्रभावित हुए हैं। बम चक्रवात से 14 लाख से अधिक घर और व्यवसाय गंभीर रूप से प्रभावित हुए हैं क्योंकि इससे ब्लैकआउट, बिजली आउटेज और तापमान में गिरावट आई है।