नौगांव में 26 वर्षीय महिला 12 लाख के जेवर और नकदी लेकर लापता, पति ने प्रेम प्रसंग की जताई आशंका..

55

नौगांव में 26 वर्षीय महिला 12 लाख के जेवर और नकदी लेकर लापता, पति ने प्रेम प्रसंग की जताई आशंका..

छतरपुर: छतरपुर जिले के नौगांव थाना क्षेत्र से एक 26 वर्षीय महिला के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। महिला के पति ने आरोप लगाया है कि वह घर से सोना-चांदी के करीब 12 लाख रुपये के जेवर और 70 हजार रुपये नकद लेकर चली गई है। साथ ही उसने पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध होने की आशंका भी जताई है।

IMG 20260401 WA0031

जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 17 निवासी नंदकिशोर प्रजापति ने बताया कि उसका विवाह करीब दो वर्ष पूर्व रानी प्रजापति के साथ हुआ था। वह स्थानीय बुक डिपो पर काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। घटना वाले दिन वह रोजाना की तरह अपनी दुकान पर गया हुआ था, जबकि उसकी मां गांव गई हुई थी। इसी दौरान उसकी पत्नी घर से अचानक लापता हो गई।

घर लौटने पर पत्नी के नहीं मिलने पर नंदकिशोर ने पहले आसपास के मोहल्ले में तलाश की। परिजनों और रिश्तेदारों से भी संपर्क किया गया, लेकिन महिला का कहीं कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद उसने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई।

पति का आरोप है कि घर से जाते समय महिला अपने साथ कीमती जेवर और नकदी भी ले गई है। उसने यह भी आशंका जताई है कि उसकी पत्नी का किसी अन्य व्यक्ति के साथ प्रेम प्रसंग हो सकता है, जिसके चलते वह घर छोड़कर गई है।

-नंदकिशोर प्रजापति, पति

-श्याम प्रजापति, मां

-पुलिस जांच और तलाश में जुटी..

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला की तलाश के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है और आसपास के क्षेत्रों में भी सूचना भेजी गई है। जल्द ही महिला का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

-वाल्मीकि चौबे, नौगांव थाना प्रभारी