फतेहपुर के देवास में हाइवे पर कार सवार ने पेट्रोल पंप से उड़ाई नकदी,देखिये वीडियो !

150

फतेहपुर के देवास में हाइवे पर कार सवार ने पेट्रोल पंप से उड़ाई नकदी,देखिये वीडियो !

फतेहपुर के निकटवर्ती देवास गांव के हाइवे पर स्थित इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के पेट्रोल पंप पर आधी रात को चोरी की वारदात सामने आई है. फर्जी नंबर प्लेट लगी कार में आए बदमाश पेट्रोल भरवाने के बहाने पहुंचे और मौके से कैश से भरा बैग लेकर फरार हो गए. आरोपियों ने पेट्रोल के पैसे भी नहीं चुकाए, जिससे पंप संचालकों में दहशत का माहौल है. महाशिवरात्रि के दिन ही हाइवे पर इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन का नया पेट्रोल पंप शुरू किया था. पंप शुरू हुए अभी दो दिन ही हुए थे कि चोरों ने इसे अपना निशाना बना लिया.

 

यह घटना रात करीब 1.30 बजे की है. देवास गांव निवासी पंप संचालक गणपत सिंह ने बताया कि रात के समय एक कार पेट्रोल पंप पर आई. कार चालक ने पेट्रोल भरवाने की बात कही. इसी दौरान गणपत सिंह अपने साथ कैश से भरा बैग लेकर पेट्रोल भरवाने लगे और बैग को पास ही रख दिया. पेट्रोल भरते ही कार चालक अचानक गाड़ी से उतरा, पास में रखा रुपयों से भरा बैग उठाया और तेजी से भागते हुए कार की पिछली सीट पर बैठ गया. इसके बाद चालक ने कार को तेज रफ्तार में मौके से भगा लिया. आरोपी पेट्रोल के पैसे दिए बिना ही फरार हो गए. पूरी वारदात कुछ ही पलों में अंजाम दी गई.