Ram Mandir की 500 वर्ष की संघर्ष गाथा पर डाक्यूमेंट्री बनेगी, PM Modi भी इसमें दिखेंगे

993

Ram Mandir की 500 वर्ष की संघर्ष गाथा पर डाक्यूमेंट्री बनेगी, PM Modi भी इसमें दिखेंगे

Ayodhya: अयोध्या में श्रीराम मंदिर के लिए सनातनी श्रद्धालुओं ने कितना संघर्ष किया है,इसे पहली बार डाक्यूमेंटरी के रूप में दस्तावेजीकरण किया जा रहा है। इस डाक्यूमेंटरी में धर्मगुरू, राजनेताओं से लेकर आम इंसान तक ने श्रीराम मंदिर बनाने में जो संघर्ष और बलिदान दिया है उसकी कहानी को पर्दे पर दिखाया जाएगा। राम मंदिर आंदोलन पर डॉक्युमेंट्री बनाने की तैयारी चल रही है, जिसके जरिए इस पूरे आंदोलन को लोगों तक पहुंचाया जाएगा। खास बात ये है कि इस डॉक्युमेंट्री फिल्म में इस आंदोलन की हर महत्वपूर्ण कड़ी को दिखाने की कोशिश होगी, जिसके जरिए इस संघर्ष की कहानी हमारी अगली पीढ़ी तक आसानी से पहुंच पाएगी। इतना ही नहीं, डॉक्युमेंट्री फिल्म में प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी भी होंगे।

IMG 20220705 WA0066 1

इस डॉक्युमेंट्री में साल 1528 से लेकर अब राम मंदिर निर्माण से जुड़ी हर बात को दिखाया जाएगा। इतना ही नहीं, इस फिल्म को बनाने से पहले ही हर बारीकी पर ध्यान दिया जाएगा, ताकि किसी भी तरह के तथ्य में कोई गलती की गुंजाइश ना हो। इसी वजह से इस डॉक्युमेंट्री को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मार्गदर्शन में ही बनाया जा जाएगा। इस डॉक्युमेंट्री की एक खास बात यह भी है कि इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दिखाई देंगे, जो अपने पूरे राजनीतिक करियर में राम मंदिर के लिए खड़े रहे हैं। डॉक्युमेंट्री में पीएम मोदी का मंदिर भूमि पूजन का दृश्य शामिल किया जाएगा।

IMG 20220705 WA0065

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने इस डॉक्युमेंट्री पर जानकारी देते हुए बताया कि प्रसार भारती इस फिल्म पर काम कर रहा है। हमारी कोशिश यही है कि फिल्म में हर एक कड़ी को जोड़ा जाए। इस डॉक्युमेंट्री में 1528 से लेकर अब तक के हर दृश्य को दिखाए तब इसे पूरा माना जाएगा। प्रसार भारती द्वारा फिल्म बनाए जाने के बाद हम भी इसे देखेंगे कि कहीं कोई तथ्य गलत ना हो जाए। फिल्म समाज में प्यार और मोहब्बत बढ़ाए और सही तथ्यों की जानकारी आने वाली पीढ़ियों को दे, यह हमारा काम है।

 

इस डॉक्युमेंट्री पर प्रसार भारती काम कर रही है। दूसरी तरफ श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मार्गदर्शन में इस डॉक्युमेंट्री के लिए वीडियोग्राफी पर काम शुरू हो गया है। राम मंदिर के प्रत्येक चरण की वीडियोग्राफी की जा रही है, जिससे डॉक्युमेंट्री में इस आंदोलन के हर रूप को जोड़ा जा सके। इस डॉक्युमेंट्री फिल्म में सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले को भी शामिल किया जाएगा, जिसमें कोर्ट ने राम मंदिर के हक में फैसला सुनाया था।

Author profile
Sudesh Gaud
सुदेश गौड़

श्री सुदेश गौड़ मध्यप्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, राष्ट्रीय सहारा सहित देश के प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। वे नवदुनिया भोपाल के संपादक भी रहे हैं। वर्तमान में वे प्रदेश के अग्रणी न्यूज़ पोर्टल मीडिया वाला के नेशनल हेड हैं।