लेखानुदान को खर्च करने चंद दिन शेष,स्कूल शिक्षा विभाग इस महीने खर्च कर सकेगा पूरे 398 करोड़, वित्त विभाग ने दी छूट 

76

लेखानुदान को खर्च करने चंद दिन शेष,स्कूल शिक्षा विभाग इस महीने खर्च कर सकेगा पूरे 398 करोड़, वित्त विभाग ने दी छूट 

भोपाल:मध्यप्रदेश में चार महीनों के लिए लाए गए लेखानुदान को खर्च करने के लिए अब चंद दिन शेष बचे है। कई विभागों ने इसमें बची राशि अब तक खर्च नहीं की है। इसलिए फायनेंस विभागों की मासिक खर्च की पूंजीगत सीमा बढ़ाते हुए उन्हें शेष बजट खर्च करने की मंजूरी दे रहा है। स्कूल शिक्षा विभाग तीस जून तक 398 करोड़ रुपए खर्च कर सकेगा।

मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव की तैयारियों के चलते राज्य सरकार केवल चार माह का लेखानुदान लाई थी। पूरा बजट अब स्वीकृत होंने वाला है। लेखानुदान केवल तीस जून तक के लिए है। इसके चलते अब वित्त विभाग विभागों की मांग पर उनकी मासिक खर्च की सीमा पुनरीक्षित करते हुए विशेष मासिक व्यय सीमा तय कर रहा है। यह पूंजीगत खर्चो के लिए अनुमति दे रहा है। स्कूल शिक्षा विभाग को इस माह जून में 398 करोड़ रुपए खर्च करने की अनुमति फायनेंस ने दी है। इसमें पच्चीस करोड़ रुपए स्कूल शिक्षा विभाग सीधे पीआईयू को देगा। पीआईयू इससे स्कूल भवन और विभाग के अन्य निर्माण कार्यो पर खर्च करेगा। इसी तरह अन्य विभाग भी अनुमतियां मांग रहे है। वित्त विभाग एक-दो दिन में जिन विभागोें ने लेखानुदान की राशि अब तक खर्च नहीं की है और उनके पास भारी भरकम बजट बच गया है उसे surrender करने को कहेगा या उनकी मासिक खर्च सीमा में इजाफा करेगा।