सेना दिवस पर भोपाल में होगी भव्य सेवा दिवस परेड, CM डॉ यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में सेना प्रमुख, जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने दी जानकारी 

46

सेना दिवस पर भोपाल में होगी भव्य सेवा दिवस परेड, CM डॉ यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में सेना प्रमुख, जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने दी जानकारी 

भोपाल:सेना दिवस पर भोपाल में भव्य सेवा दिवस परेड होगी। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में सेना प्रमुख, जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने यह जानकारी दी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना ने हर मौके और मोर्चे पर अदम्य साहस, शौर्य और सामर्थ्य का प्रदर्शन किया है। देश के हर व्यक्ति और परिवार के लिए भारतीय सेना की शौर्य और बलिदान की परंपरा से जुड़ना गर्व और गौरव का विषय है।

IMG 20260323 WA0037

बैठक में सेना प्रमुख, जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि प्रदेशवासियों को भारतीय सेना की समृद्ध सैन्य विरासत से परिचित कराने और प्रदेश के युवाओं को भारतीय सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से आगामी सेना दिवस 15 जनवरी 2027 को भोपाल में विशेष परेड आयोजित की जाएगी।

IMG 20260323 WA0038

सेना प्रमुख, जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने बताया कि आगामी सेना दिवस 15 जनवरी को भोपाल में भव्य सेना दिवस परेड आयोजित की जाएगी ।इसके साथ ही शौर्य संध्या, सेना के हथियारों संसाधनों और उपकरणों पर केंद्रित प्रदर्शनी और सैन्य अभ्यास का प्रदर्शन भी होगा। सभी गतिविधियां गणतंत्र दिवस 26 जनवरी पर नई दिल्ली में होने वाले कार्यक्रमों की भव्यता और गरिमा के समान संचालित की जाएगी। कार्यक्रम में देश के रक्षा मंत्री भी शामिल होंगे। यह आयोजन भारतीय सेना की समृद्ध वीरता और सैन्य परंपरा के प्रदर्शन, परेड को जन-जन तक पहुंचाने, सेना और नागरिक प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय तथा पारस्परिक विश्वास की भावना विकसित करने और युवाओं को भारतीय सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। भोपाल में सेना दिवस पर होने वाले इन कार्यक्रमों में शामिल होने का अनुभव , गणतंत्र दिवस 26 जनवरी पर नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर होने वाले कार्यक्रमों के समान होगा। सेना दिवस 15 जनवरी 2027 पर होने वाले इन कार्यक्रमों की शुरूआत 1 नवंबर मध्य प्रदेश स्थापना दिवस से होगी।

IMG 20260323 WA0036

मेरी माटी अभियान के अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न जिलों से मिट्टी लाकर मध्य प्रदेश स्थापना दिवस 1 नवंबर को शौर्य स्मारक में संकल्प वृक्ष लगाया जाएगा।