मजदूर दिवस पर श्रम संगठनों के बेनर तले विशाल रैली आयोजित!

1038

मजदूर दिवस पर श्रम संगठनों के बेनर तले विशाल रैली आयोजित!

90 वर्षीय कामरेड एच एन जोशी, हांसी शिवानी का किया सम्मान!

Ratlam : अंतराष्ट्रीय मई दिवस पर श्रम संगठनों की संयुक्त समिती के तत्वाधान में एक वाहन रैली निकाली गई, समस्त श्रम संगठन के साथी अलकापुरी स्थित पंजाब नेशनल बैंक पर एकत्रित हुए, प्रारंभ में साथियों को बैंक पेंशनर संघ के कॉमरेड नरेंद्र जोशी, कॉमरेड प्रकाश अग्रवाल, पोस्टल एम्पलाईज यूनियन के कॉमरेड आई एल पुरोहित, बीएसएनएल के कॉमरेड कमलेश पारेख, आरएमएस के कॉमरेड भारत राठौर, एम आर यूनियन के अभिषेक जैन ने सम्बोधित किया।

रैली अलकापुरी से प्रारंभ होकर सज्जन मिल, प्रताप सर्कल, शहर सराय होते हुए शहीद चौक पर एक सभा के रुप में रैली का समापन हुआ। सभी साथियों ने नारों से शहर को गुंजायमान किया, लाल लाल लहराएगा इंकलाब आएगा, दुनिया के मजदूर एक हो, आवाज दो हम एक हैं। मई दिवस अमर रहे।

WhatsApp Image 2024 05 01 at 16.38.20

सभा में पेंशनर्स संघ के कॉमरेड कीर्ति शर्मा ने मई दिवस का गीत प्रस्तुत किया। सभा को रेलवे पेंशनर्स संघ के कॉमरेड प्रकाश व्यास, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता संघ की कृष्णा सोनगरा, आशा ऊषा संघ की मीनाक्षी शर्मा, जनवादी लेखक मंच की गीता देवी राठौर ने भी सम्बोधित किया।

सीटू जिलाध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने मई दिवस के इतिहास पर विस्तृत रूप से जानकारी दी और बताया कि किस प्रकार आज से 138 वर्ष पहले शिकागो में मजदूरों पर दमन कारी ताकतों ने जुल्म कर श्रमिकों की हत्या की थी। कार्यक्रम के दौरान 90 वर्षीय वरिष्ठ कॉमरेड एचएन जोशी, कॉमरेड हांसी शिवानी का सम्मान किया गया।

इस रैली में इप्का केमिकल वर्कर्स यूनियन के कॉम लाखन सिंह, बीएसएनएल के चेतन पांचाल, रसीद खान, संजय व्यास, निखिल मिश्र, राधेश्याम दुबे, तृतीय श्रेणी शिक्षक संघ के रणजीत सिंह, गोपाल भट्ट, अभय कांबली, सहित विभिन्न ट्रेड यूनियन के साथी उपस्थित थे!