वृन्दावन में बंदर ले भागा हीरे से भरा बैग, 8 घंटे बाद पुलिस ने किया बरामद !

646

वृन्दावन में बंदर ले भागा हीरे से भरा बैग, 8 घंटे बाद पुलिस ने किया बरामद !

वृंदावन में बांके बिहारी के दर्शन करने आए श्रद्धालु के उस समय पसीने छूट गए, जब एक बंदर उसके हाथ से बैग छीन ले गया। इस बैग में 20 लाख रुपये के हीरे रखे हुए थे। सूचना पर पुलिस आ गई। आठ घंटे की मशक्कत के बाद बंदर से बैग बरामद किया जा सका। 

वृंदावन में शुक्रवार को दर्शन करने आए एक श्रद्धालु का हीरे के आभूषणों से भरा 20 लाख रुपये का बैग एक बंदर छीनकर ले भागा। बाद में पुलिस ने करीब 8 घंटे की मशक्कत के बाद बैग को बरामद किया।जानकारी के अनुसार, अलीगढ़ निवासी अभिषेक अग्रवाल अपने परिवार के साथ वृंदावन दर्शन करने आए थे। उन्होंने बृहस्पतिवार को बांकेबिहारी मंदिर में फूल बंगला सेवा की थी और शुक्रवार को दर्शन के बाद अलीगढ़ लौटने की तैयारी में थे। इसी दौरान मंदिर परिसर के बाहर अचानक एक बंदर ने उनके हाथ से बैग छीन लिया और तेजी से भाग निकला।

उन्होंने बताया कि बैग में करीब 20 लाख रुपये कीमत की हीरे की ज्वेलरी रखी थी। बैग जाते ही अभिषेक घबरा गए और शोर मचाते हुए बंदर के पीछे दौड़े। स्थानीय लोगों की मदद से उन्होंने बंदर को फलों और फ्रूटी से लुभाने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। मामले की सूचना तत्काल वृंदावन कोतवाली को दी गई। पुलिस पहुंच गई। सीओ सदर संदीप सिंह ने बताया कि बंदर से आभूषण से भरा बैग बरामद कर लिया है।

Lioness: घोड़े बेच कर सो रहा था शख्स,अचानक बगल से गुजरी शेरनी, पास जाकर लगी सूंघने, फिर क्या हुआ ! देखिये video /