
फरार हिस्ट्रीशीटर बदमाश जीतू यादव पर 10 हजार का ईनाम घोषित
भोपाल: कोलार इलाके में दो महीने से फरार चल रहे बदमाश जीतू यादव पर पुलिस ने दस हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया है। इन दो महीनों के अंदर बदमाश जीतू यादव, उसके भाई अमन यादव, समेत एक दर्जन गुर्गों पर मारपीट धमकी हत्या के प्रयास के मामले दर्ज हो चुके हैं। अब तक कोलार पुलिस हत्या के प्रयास के मामले में जीतू यादव और कृष्णा नागले को नहीं पकड़ पाई है। 2 जनवरी 2026 से फरार है, वही जीतू यादव पर 3 मार्च 2026 को नए थाने कजलीखेड़ा में एफआईआर दर्ज हुई। जिसमें, जीतू के गुर्गे शामिल है, मामले ने दो आरोपियों को पुलिस ने जेल भेजा है, जबकि जीतू यादव इस मामले में भी फरार चल रहा है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि कोलार पुलिस की डायरी ने अब तक फरार जीतू यादव और उसके गुर्गे क्षेत्र के आतंक मचाये हुए है। इसके बावजूद भी पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पा रही है।





