
Bull Attack: रोंगटे खड़े करने वाला VIDEO! सांड ने मासूम को सींग से उठाकर पटका, सिर और चेहरे पर लगे 25 टांके
ग्वालियर : ग्वालियर में गुरुवार की शाम एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। गली मोहल्ला में घूमने वाले आवारा सांड ने एक छह साल के मासूम पर उस समय हमला किया जब वह कोचिंग से लौट रहा था। . बच्चे ने उससे बचने का बहुत प्रयास किया, लेकिन वह जानवर के हमले से नहीं बच सका. इस घटना के बाद बच्चा गंभीर रूप से घायल है.
बहन के साथ कोचिंग से लौट रहा था मासूम
यह घटना मुरार क्षेत्र के त्यागी नगर की है. पहली कक्षा में पढ़ने वाला 6 साल का मासूम गोविंद लक्षकार अपनी बड़ी बहन के साथ कोचिंग पढ़कर घर लौट रहा था. इसी दौरान गली में मौजूद एक काले रंग का सांड उनके पीछे पड़ गया. सांड ने बच्चे पर हमला किया तो, बच्चा घबरा कर गिर गया. इसके बाद तो सांड ने अपनी सींगों से कई बार उस पर हमला किया.
दद को भागी बहन, इस बीच सांड ने कई बार हमला किया
बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए परिजन उसे लेकर तुरंत मुरार अस्पताल दौड़े और पीआईसीयू में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है. मुरार जिला अस्पताल अधीक्षक डॉ. राजेश शर्मा के मुताबिक “बच्चे के सिर और चहरे पर गंभीर चोटे हैं उसे सिर में 9 और चहरे पर 16 टांके आए हैं. फिलहाल उसका इलाज जारी है.”आपको बता दें कि ये पूरी घटना गली में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई, जिसमें सांड मासूम को किसी खिलौने की तरह गिराता पटकता दिखाई दे रहा है. ये फुटेज देखकर किसी की भी रूह कांप जाये.
बेकाबू सांड {भैंसा }बाइक शोरूम मे टफन ग्लास तोड़कर घुसा ,वीडियो वायरल हुआ !





