
पढ़ना जारी रखें

ग्राम जावरा निवासी वासु कवडकार और भारती तागड़े का विवाह संपन्न हुआ. इस शादी में सबसे खास बात यह रही कि दुल्हन भारती शादी के मंडप में ट्रैक्टर चलाते हुए पहुंची. पोस्ट ग्रेजुएट भारती ने बताया कि शादी में कार और डोली से एंट्री लेने का ट्रेंड पुराना हो गया है. उसने कहा शादी एक बार होती है, ऐसे में मंडप में दुल्हन की एंट्री का यूनिक आइडिया शादी तय होने के बाद से ही सोच रही थी. ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रैक्टर आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं,वही वह ट्रैक्टर चलाना जानती भी है, इसलिए उसने सोचा कि वह अब शादी के मंडप में ट्रैक्टर से ही एंटी लेगी.

शादी कल शाम एमपी के बैतूल जिले के जावरा गांव में हुई। तगड़े ने कहा कि पालकी या कार में प्रवेश लेने का चलन पुराना हो गया है और वह कुछ अलग करना चाहती हैं।

दरअसल दुल्हन का यह नया लुक मुलताई ब्लाक मुख्यालय का है. जहां साईंखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जावरा निवासी वासु कवड़कार और मुलताई निवासी भारती तागड़े का विवाह संपन्न हुआ. इस शादी में दुल्हन भारती शादी के मंडप में ट्रैक्टर चलाते हुए पहुंची.