AAP’s campaign : AAP का प्रदेश स्तर का सदस्यता अभियान इंदौर से शुरु!     

401

AAP’s campaign : AAP का प्रदेश स्तर का सदस्यता अभियान इंदौर से शुरु!     

Indore : ‘आम आदमी पार्टी’ ने अपने प्रदेश स्तरीय सदस्यता अभियान की शुरुआत की। इसके लिए मिस कॉल नंबर भी जारी किया है। ‘आप’ के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ संदीप पाठक ने मीडिया से चर्चा में कहा कि मप्र में आम आदमी पार्टी पूरी 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

उन्होंने कहा कि ‘आप’ प्रदेश की भाजपा सरकार और कांग्रेस द्वारा पोषित भ्रष्ट व्यवस्था में परिवर्तन लाने के लिए प्रतिबद्ध है। ‘आप’ का कहना है कि जनता ने भाजपा और कांग्रेस दोनों का भ्रष्ट रूप देख लिया है एवं हमारे कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनता से अपील करेंगे कि एक मौका केजरीवाल को दें। जिस प्रकार दिल्ली पंजाब में जनता की मूलभूत सुविधाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महिला सुरक्षा, पानी, बिजली को लेकर अभूतपूर्व काम किए हैं। इन्ही आवश्यक कार्यों की मध्यप्रदेश को आवश्यकता है और ‘आप’ इन सुविधाओं को देने के लिए प्रतिबद्ध है।

पाठक ने बताया कि पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान सतत जारी है, जिसमे बड़ी संख्या में आम नागरिक आप में शामिल हो रहे हैं। ‘आप’ के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ पीयूष जोशी ने केंद्र की भाजपा सरकार और सेबी पर सवाल उठाते हुए कहा कि हिंडनबर्ग रिपोर्ट में बताया है कि कई विवादास्पद व्यक्तित्व जिन पर पूर्व में भी घोटालों में शामिल होने के आरोप हैं, वे महत्वपूर्ण पदों पर क्यों और कैसे काम कर रहे थे?