
श्रावण मास में पशुपतिनाथ महादेव का अभिषेक अलभ्य आनंद प्रदान करता है
अष्टमूर्ति दल सम्मिलित हुआ प्रदोष के मनोकामनाभिषेक में
मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट
मंदसौर। श्रावण मास में भगवान श्री पशुपतिनाथ मंदिर परिसर में मंदिर प्रबंध समिति के तत्वावधान में प्रतिदिन प्रात: काल की वेला में मनोकामना अभिषेक का अनुष्ठान चल रहा है।

प्रदोष पर्व बुधवार को अष्टमूर्ति दल के सदस्य मनोकामना अभिषेक में सम्मिलित हुए और विधि विधान के साथ अभिषेक विधि पूरी की गई। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संस्कृत पाठशाला के आचार्य पं. विष्णु ज्ञानी और बटुक ब्रह्मचारियों द्वारा अभिषेक विधि संपन्न कराई गई। अभिषेक में अष्टमूर्ति दल के डॉ. घनश्याम बटवाल, ब्रजेश जोशी, अजय कुमार सिखवाल एडवोकेट, महेश शर्मा पप्पू, अजय तिवारी, प्रद्युमन शर्मा पार्टनर, राजीव शर्मा एवं विभिन्न स्थानों के श्रद्धालु सम्मिलित हुए।

आचार्य पं.विष्णु ज्ञानी ने अभिषेक विधि कराते हुए श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि श्रावण मास में भगवान शिव का अभिषेक करना हमारे जन्मों जन्मों के पुण्य का प्रतिफल होता है। महादेव का यह माह है!श्रावण मास..में शिव अति प्रसन्न होते हैं और श्रद्धालु उनसे जो भी मांगते हैं तत्काल उनकी मनोकामना पूरी करते हैं। इसलिए श्रावण मास में अभिषेक का विशेष महत्व है। और सामूहिक रूप से किया गया अभिषेक सर्वजन हिताय होता है।

जनपरिषद अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार डॉ. घनश्याम बटवाल ने अपने मनोभाव व्यक्त करते हुए कहा कि पशुपतिनाथ मंदिर के दिव्य वातावरण में अष्टमूर्ति के समक्ष बैठकर अष्टमूर्ति दल द्वारा संयुक्त रूप से मनोकामना अभिषेक में सम्मिलित होना हमारा परम सौभाग्य है। प्रदोष पर्व अभिषेक अनुष्ठान के पश्चात हमें जो दिव्य अनुभूति हो रही है उसका शब्दों में वर्णन नहीं किया जा सकता।
प्रेस क्लब संरक्षक ब्रजेश जोशी ने कहा कि श्रावण का महीना हो पशुपतिनाथ का धाम हो और अष्टमूर्ति के समक्ष
अष्टमूर्ति दल द्वारा एक साथ अभिषेक करने का सौभाग्य हो।
यह सभी संयोग एक विशिष्ट आध्यात्मिक उल्लास प्रकट करते हैं। मनोकामना अभिषेक करने से अलभ्य आनंद की अनुभूति हुई।

उद्योगपति प्रद्युमन शर्मा पार्टनर ने कहा कि श्रावण मास में शिव भक्ति का संपूर्ण आनंद भगवान पशुपतिनाथ मंदिर के मनोकामना अभिषेक में हमें प्राप्त हो रहा है देवों के देव महादेव सभी का कल्याण करेंगे।
अजय कुमार सिखवाल एडवोकेट ने कहा कि हमारी सनातन परंपरा में ही धर्म और आध्यात्म के महत्व को रेखांकित किया गया है यह संपूर्ण सृष्टि ही शिव तत्व है। श्रावण मास में अभिषेक करना अत्यंत ही सौभाग्य के क्षण हैं। महेश शर्मा पप्पू ने कहा कि शिव की महिमा अपरंपार है यह भोलेभंडारी है तो प्रलयांकारी भी हैं। शिव की भक्ति जीवन का कल्याण कर देती है।

अजय तिवारी ने कहा कि श्रावण मास में भगवान पशुपतिनाथ का अभिषेक करना बहुत ही आनंद की पूर्ति करता है अभिषेक करने के बाद मन को असीम शांति का अनुभव हुआ। राजीव शर्मा ने कहा कि सभी के साथ बैठकर सावन मास में भगवान शिव का अभिषेक करना वास्तव में जीवन के अनमोल क्षण हैं ऐसे आनंद की तुलना नहीं की जा सकती।
मनोकामना अभिषेक का शुभारंभ मंच पर स्थापित भगवान पशुपतिनाथ की रजत प्रतिमा के पूजन अर्चना कर किया गया। इस अवसर पर योग गुरु बंसीलाल टांक, सामाजिक कार्यकर्ता डा. रविंद्र कुमार पांडे और नरेन्द्र कुमार त्रिवेदी भी उपस्थित थे।

मनोकामना अभिषेक के लाभार्थियों में गौरीशंकर शर्मा, जीवराज शर्मा, विजय शर्मा, महेश शर्मा, सौरभ शर्मा भीनमाल राजस्थान एवं कांतादेवी चंपालाल शर्मा, अरुण कुमार शर्मा, कमल कुमार शर्मा, जोधपुर राजस्थान शामिल थे।
स्टेटबैंक अधिकारी संजय शुक्ला, उदयपुर के समाजसेवी सुशील अग्रवाल, किशन व्यास, घनश्याम सिंह सोलंकी, रवि अग्रवाल, एडवोकेट श्री द्विवेदी आदि पशुपतिनाथ राजभोग आरती पूजन में शामिल रहे।





