
AC Compressor Explodes in Ghaziabad:गौर ग्रीन सोसाइटी में भीषण आग, AC चलाते हुए इन 5 बातों का जरूर रखें ध्यान!
गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके की गौर ग्रीन सोसाइटी के अभय खंड में आज सुबह भीषण आग लग गई है. भयंकर आग के कारण काले धुएं का गुबार दूर तक फैल गया, जिसको देखकर आसपास के इलाके में अफरा तफरी मच गई.सूचना मिलते ही दमकल केंद्र की मौके पर पहुंच गई है और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है. वीडियों में देखा जा सकता है कि 8 फ्लोट आग की चपेट में चुके हैं. राहत की बात ये है कि फिलहाल कोई भी व्यक्ति इस आग में फसा हुआ नहीं है. बता दें कि सबसे पहले आग 9 मंजिल पर लगी जिसके तेजी से फैलती हुई 13वीं मंजिल तक पहुंच गई है. देखें वीडियो…
वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें आग की भयावहता साफ देखी जा सकती है. बताया जा रहा है कि यह हादसा AC के कंप्रेसर फटने की वजह से हुआ. घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया. दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने की कोशिश की.मजबूत फायर सेफ्टी सिस्टम के चलते एक बड़ा हादसा टल गया. इस घटना में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई.
दरअसल, इस पूरी घटना में सबसे अहम भूमिका जहां एक तरफ अग्निशमन विभाग की टीम ने निभाई है तो वहीं दूसरी तरफ सोसाइटी के फायर सेफ्टी सिस्टम के चलते भी आग पर जल्द काबू पाया गया. जानकारी के मुताबिक, कुछ महीने पहले ही सोसाइटी प्रबंधन यानी अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन ने लगभग 70 लाख रुपए खर्च कर फायर सेफ्टी सिस्टम को अपग्रेड किया था. पुरानी हो चुके उपकरणों को हटाकर नई तकनीक से लैस आधुनिक उपकरण लगाए थे. जिसमें ऑटोमेटिक स्प्रिंकलर सिस्टम, हाई प्रेशर वाटर लाइन, फायर अलार्म और इमरजेंसी रिस्पांस सिस्टम जैसे आधुनिक साधन शामिल थे.सावधानी बरतना बेहद जरूरी है. आइए जानते हैं किन कारणों से AC में ब्लास्ट होता है और इस खतरे को कैसे टाला जा सकता है.

कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं. जैसे-
समय पर सर्विसिंग न कराना
AC की नियमित सर्विसिंग बहुत जरूरी है. सर्विसिंग न कराने से समय के साथ AC यूटिन में डस्ट और ऑयल जमा होने लगते हैं. इससे मशीन ओवरहीट हो सकती है और शॉर्ट सर्किट का खतरा बढ़ जाता है.
घटिया वायरिंग का इस्तेमाल
AC जैसे हाई-पावर उपकरण के लिए अच्छी क्वालिटी की वायरिंग जरूरी होती है. सस्ती या कमजोर तारों का इस्तेमाल आग लगने का बड़ा कारण बन सकता है. ऐसे में हमेशा अच्छी क्वालिटी वाली वायरिंग का इस्तेमाल करें और प्रोफेशनल इलेक्ट्रिशियन से ही इंस्टॉलेशन कराएं.
लगातार घंटों तक AC चलाना
कई लोग AC को बिना ब्रेक दिए घंटों तक चलाते रहते हैं. इससे कंप्रेसर पर ज्यादा दबाव पड़ता है और वह ओवरहीट हो सकता है. बेहतर है कि बीच-बीच में AC को थोड़ा आराम दिया जाए.
ओवरलोडेड सॉकेट में AC चलाना
एक ही सॉकेट में कई उपकरण जोड़कर AC चलाना खतरनाक हो सकता है. इससे बिजली का लोड बढ़ता है और शॉर्ट सर्किट या आग लगने का खतरा रहता है. हमेशा AC के लिए अलग और मजबूत सॉकेट का इस्तेमाल करें.
आउटडोर यूनिट के आसपास गंदगी जमा होना
अक्सर लोग AC के आउटडोर यूनिट पर ध्यान नहीं देते. वहां कचरा, पत्ते या प्लास्टिक जमा होते रहते हैं. ये भी आग फैलने का कारण बन सकता है. आउटडोर यूनिट के आसपास गंदगी जमा न होने दें.
इन बातों का भी रखें ध्यान
इससे अलग हमेशा अच्छे ब्रांड का AC इस्तेमाल करें, समय-समय पर वायरिंग चेक कराएं और अगर कोई अजीब आवाज या गंध आए तो तुरंत एसी बंद कर दें. अगर AC 8-10 साल पुराना है, तो एक बार उसके पार्ट्स की जांच जरूर कराएं. ध्यान रखें AC हमें आराम जरूर देता है, लेकिन थोड़ी सी लापरवाही बड़ा नुकसान कर सकती है.





