Big Action of ACB: AE सहित CSEB के 3 कर्मचारी 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़े गए 

46
Bribe
Bribe

Big Action of ACB: AE सहित CSEB के 3 कर्मचारी 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़े गए 

जांजगीर-चांपा। भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ही दिन में ट्रैप ऑपरेशन को अंजाम दिया। इस में CSEB (छत्तीसगढ़ स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड) के तीन कर्मचारियों को 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया,।

CSEB के ग्रामीण कार्यालय में की गई, जहां ACB टीम ने छापा मारकर जूनियर इंजीनियर (JE) राजेंद्र शुक्ला, असिस्टेंट इंजीनियर (AE) विजय नोरगे और एक कंप्यूटर ऑपरेटर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

तीनों पर आरोप है कि उन्होंने ग्राम खोखसा में फ्लाई ऐश ब्रिक्स प्लांट लगाने के लिए ट्रांसफार्मर और मीटर स्थापना के एवज में 35 हजार रुपये की रिश्वत की मांगकी थी। शिकायतकर्ता इस मांग से परेशान था और रिश्वत देने के पक्ष में नहीं था। उसने बिलासपुर स्थित ACB कार्यालय में इसकी शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के सत्यापन के बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप बिछाया। केमिकल युक्त नोटों के साथ प्रार्थी को कार्यालय भेजा गया और जैसे ही रिश्वत की राशि सौंपी गई, बाहर तैनात टीम ने तुरंत दबिश देकर तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के विरुद्ध धारा 7, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत कार्रवाई की जा रही है।