मन्दसौर सीतामऊ मार्ग पर एक्सीडेंट , डम्पर और मोटरसाइकल भिड़ंत -एक की मौत एक गंभीर – डम्पर चालक फरार – पुलिस टीम मौके पर पहुंची 

47

मन्दसौर सीतामऊ मार्ग पर एक्सीडेंट , डम्पर और मोटरसाइकल भिड़ंत -एक की मौत एक गंभीर – डम्पर चालक फरार – पुलिस टीम मौके पर पहुंची 

मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की पुकार 

मंदसौर । जिला मुख्यालय से अठारह किलोमीटर दूर सीतामऊ – मंदसौर सड़क मार्ग पर ग्राम बाजखेड़ी फंटे पर अभी अभी रात्रि 8 बजे आमने सामने की भिड़ंत मोटर साइकिल ओर डम्पर की हुई और मौके पर बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया है ।

IMG 20260321 WA0160

इस मौके पर सड़क मार्ग जाम हो गया सूचना मिलने पर मंदसौर नई आबादी पुलिस थाने की टीम पहुंची और यातायात व्यवस्था ठीक की , प्रारंभिक जानकारी अनुसार मृतक युवक आशुतोष चौहान बताया गया है और गंभीर रूप से घायल युवक हिमांशु गुर्जर है । उपचार हेतु जिला अस्पताल लाया गया है । ग्रामीण लोगों ने मदद की पर दुर्घटना होने पर डम्पर क्रमांक MH 40 C 1711 चालक मौके से फरार हो गया है , पुलिस टीम तलाश कर रही है वहीं मोटर साइकिल क्रमांक MP 14 MV 7031 बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है ।

IMG 20260321 WA0164

पुलिस कार्यवाही कर रही है और थाना प्रभारी के अनुसार मृतक को पोस्ट मार्टम के लिए हॉस्पिटल भेज रहे हैं, गंभीर रूप से घायल का इलाज किया जा रहा है ।