Accountant Retired : जिला चिकित्सालय के लेखापाल सुशील शुक्ला की सेवानिवृत्ति पर स्वागत समारोह आयोजित! 

314

Accountant Retired : जिला चिकित्सालय के लेखापाल सुशील शुक्ला की सेवानिवृत्ति पर स्वागत समारोह आयोजित! 

Ratlam : जिला चिकित्सालय में पदस्थ लेखापाल एवं मध्य प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सुशील शुक्ला के शुक्रवार को सेवानिवृत्ति अवसर पर जिला चिकित्सालय में स्वागत समारोह का आयोजन मध्य प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ एवं जिला चिकित्सालय के स्वास्थ्य परिवार द्वारा किया गया। प्रभारी सिविल सर्जन डॉक्टर अखंड प्रताप सिंह, डॉक्टर कृपाल सिंह राठौड़, डॉक्टर बीएल तापड़िया, डॉ भरत निनामा, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के संरक्षक, दैनिक चोथा रास्ता के पब्लिशर एवं राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा के प्रदेश महासचिव राजेंद्र सिंह चौहान, ट्रेड यूनियन के वरिष्ठ नेता जफर खान ने शुक्ला की सेवानिवृत्ति पर पुष्पहार तथा शाल-श्रीफल और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया और उद्बोधन देते हुए शुक्ला के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दीं।

IMG 20251201 WA0034

राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा के संभागीय अध्यक्ष ललित चोपड़ा, जिलाध्यक्ष नरेंद्र सोनगरा, पत्रकार मनोज शर्मा सहित ट्रेड यूनियन अध्यक्ष मध्य प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ शरद शुक्ला, लैब टेक्नीशियन संघ भूरसिंह डामोर, लिपिक कर्मचारी संघ सुनील धन्यदौर, चिकित्सा अधिकारी संघ लघु वेतन कर्मचारी संघ दीपक छापरी, राज्य कर्मचारी संघ सुरेश जोशी, नर्सिंग ऑफिसर संघ मीना पाटिल, संयुक्त मोर्चा आराधना निगुड़कर, वाहन चालक संघ, रेडियोग्राफर संघ, फार्मेसिस्ट संघ, संविदा कर्मचारी संघ, पेंशनर्स संघ, अध्यक्ष एवं प्रतिनिधियों तथा पैथोलॉजी ब्लड बैंक एक्स-रे सिविल सर्जन कार्यालय, मेट्रोन ऑफिस, स्टोर, समस्त वार्ड एमसीएच एवं बाल चिकित्सालय समस्त कर्मचारियों द्वारा पुष्पहार एवं शाल-श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। संचालन एवं प्रशस्ति-पत्र का वाचन दुष्यंत राजपुरोहित ने तथा आभार जय परमार ने माना!