Accused of Changing the Question : कांग्रेस विधायक ने अधिकारी पर प्रश्न बदलने का आरोप लगाया, जो पूछा वह जवाब नहीं मिला!

डामर खरीदी में ₹419 करोड़ के घोटाले की जांच की भी मांग की गई!

133

Accused of Changing the Question : कांग्रेस विधायक ने अधिकारी पर प्रश्न बदलने का आरोप लगाया, जो पूछा वह जवाब नहीं मिला!

Bhopal : छिंदवाड़ा जिले से कांग्रेस विधायक मधु भगत ने आरोप लगाया कि मैंने 2017 से 2021 तक सड़कों की स्थिति की जानकारी मांगी थी। इसके जवाब में केंद्र की 10 सडकों की जानकारी दी गई। जबकि, मैंने प्रदेश की जानकारी मांगी थी। इसकी जांच होनी चाहिए और जो अधिकारी गुमराह कर रहा है, उस पर कार्रवाई होनी चाहिए। डामर खरीदी में 419 करोड़ के घोटाले की जांच होनी चाहिए।

विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि प्रश्न को लेकर कोई भ्रम है, तो सेक्रेटेरिएट में आकर देख सकते हैं। डामर खरीदी को लेकर पहले भी सवाल का जवाब दिया जा चुका है। विधायक मधु भगत सिंह ने विधानसभा सचिवालय के अधिकारियों पर अपना प्रश्न बदलने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मैंने 2017 से 2021 तक मध्यप्रदेश में सड़क उन्नयन को दी गई मंजूरी की जानकारी मांगी थी। इसके बदले सिर्फ परसवाड़ा विधानसभा क्षेत्र की जानकारी दी गई। इसकी जांच होनी चाहिए। जिस अधिकारी ने प्रश्न बदल दिया उस पर कार्यवाही होनी चाहिए। इस पर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि विधानसभा सचिवालय को निर्देशित कर रहे हैं कि अधिकारी विधायक से मिलकर वस्तु स्थिति स्पष्ट करें।

नयागांव में कॉलेज खोलने की घोषणा का मामला

विधानसभा में विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने मुख्यमंत्री द्वारा भिंड के नयागांव में कॉलेज खोलने की घोषणा का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि इस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस पर मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि नया महाविद्यालय खोलने की कार्यवाही प्रक्रिया में है। स्थल चयन की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। यह कब तक पूरा हो जाएगा, इसकी समय सीमा बताना संभव नहीं है।

कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार ने कहा कि 2018 में कमलनाथ सरकार ने पुलिसकर्मियों को वीकली ऑफ देने की शुरुआत की थी। वर्तमान भाजपा सरकार ने वह व्यवस्था बंद कर दी। पुलिसकर्मी ड्यूटी के बोझ से परेशान हो रहे हैं। सरकार को तत्काल इस ओर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सदन में ही नहीं आ रहे हैं।