ACP Resigned : हीरानगर के ACP येवले ने पद से इस्तीफ़ा दिया!

जानिए, क्या कारण है इस्तीफे का!

1581
ACP Resigned

ACP Resigned : हीरानगर के ACP येवले ने पद से इस्तीफ़ा दिया!

Indore : हीरानगर थाना क्षेत्र की एसीपी धैर्यशील येवले ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने पुलिस कमिश्नर को अपना इस्तीफा सौपा है। बताया गया कि उन्होंने स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दिया है। वे खंडवा जिले के शाहपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने अपने इस्तीफे में भी अपने स्वास्थ्य कारणों का उल्लेख किया है। यह इस्तीफा नियम के तहत सौंपा गया है, इसलिए यह समझा जा रहा है कि उसे स्वीकार कर लिया जाएगा।

एसीपी धैर्यशील येवले को बेहद कर्त्तव्य निष्ठ पुलिस अधिकारी माना जाता है। उनकी छवि साफ-सुथरी रही और वे ईमानदार छवि के लिए जाने जाते हैं। उन्हें 2022 में राष्ट्रपति पुरस्कार दिया गया था। कई महत्वपूर्ण आपराधिक मामलों को सुलझाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित होना मध्य प्रदेश पुलिस के इस अधिकारी के कुशल कर्तव्य निर्वहन की वजह से संभव हो पाया।

जानकारी के मुताबिक एसीपी धेर्यशील येवले का अगले साल रिटायर्डमेंट होना है। येवले शहर में मल्हारगंज,संयोगितागंज और पलासिया थाना में भी टीआई के पद पर पदस्थ रहे हैं। उनकी अधिकतर पोस्टिंग धार और खंडवा में रही है। वह पुलिस विभाग में रहते हुए कई कवितांए लिख चुके हैं।