अभिनेता अक्षय कुमार ने अपना जन्मदिन महाकाल नगरी उज्जैन में मनाया

873

अभिनेता अक्षय कुमार ने अपना जन्मदिन महाकाल नगरी उज्जैन में मनाया

उज्जैन: अभिनेता अक्षय कुमार ने अपना जन्मदिन आज शनिवार को महाकाल नगरी उज्जैन में मनाया।इस मौके पर उनके साथ क्रिकेटर शिखर धवन भी मौजूद थे।

भगवान महाकाल के दर्शन और विधिवत पूर्जा अर्चना के बाद अक्षय कुमार ने केक काटा।इस अवसर पर शिखर धवन के अलावा अक्षय कुमार के अन्य मित्र भी शामिल हुए। वहीं उज्जैन जिले के पुलिस अधीक्षक संजय शर्मा और मंदिर प्रशासक संदीप सोनी भी शामिल हुए।