Actress Infatuated with Chirag Paswan : चिराग पासवान पर दिल हारी एक एक्ट्रेस, बोलीं ‘यार ये बंदा कितना क्यूट है!’    

चिराग के फोटो और वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए!

761

Actress Infatuated with Chirag Paswan : चिराग पासवान पर दिल हारी एक एक्ट्रेस, बोलीं ‘यार ये बंदा कितना क्यूट है!’ 

 

New Delhi : लोकसभा चुनाव 2024 के रिजल्ट के बाद से कैबिनेट मंत्री चिराग पासवान लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। चिराग पासवान को बिहार में पांच सीट दी गई थी और पांचों पर उन्होंने जीत हासिल की। चिराग तस्वीरें और वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाईं हुईं हैं, जिन्हें देखकर फीमेल फैंस दीवानी हो गईं हैं। हर लड़की चिराग को अपना क्रश बता रही हैं। वहीं एक भोजपुरी एक्ट्रेस निशा दुबे भी चिराग पर दिल हार बैठी है। एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर सरेआम प्यार का इजहार कर दिया है।

वीडियो में चिराग मंत्री पद के लिए शपथ ग्रहण करते नजर आ रहे हैं। रील में सबसे पहले निशा दिखाई देती है और बैकग्राउंड में नवाजुद्दीन सिद्दीकी का एक डायलॉग सुनाई देता है कि ‘औरत को आखिर चाहिए क्या?’ इसके बाद चिराग का वीडियो आ जाता है, जिसमें वो अपना नाम लेते दिख रहे हैं। इसके बाद चिराग का मासूम चेहरा और हंसी के कई शटॉस दिख रहे हैं। पूरे वीडियो में गाना चल रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए निशा दुबे ने जो लिखा वो वायरल हो गया। फैंस इस वीडियो को लाइक कर रहे हैं और अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

 

उम्र में चिराग से आधी भी नहीं

भोजपुरी अभिनेत्री निशा दुबे भोजपुरी की दुनिया का एक जाना माना नाम हैं, वह इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहीं हैं। क्योंकि, उन्होंने हीरों से नेता बने चिराग पासवान के लिए खुलेआम अपने प्यार का इजहार किया है। चिराग पासवान लोकसभा 2024 का चुनाव जीतने के बाद से ही चर्चा में हैं। उनकी पर्सनैलिटी पर हजारों लड़कियां फिदा हैं और उन्हीं में से एक भोजपुरी अदाकारा निशा दुबे भी हैं।

भोजपुरी अभिनेत्री निशा दुबे ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर चिराग पासवान का एक वीडियो शेयर किया है और साथ ही प्यार भरा कैप्शन लिखा है। निशा दुबे ने लिखा ‘क्रश, यार ये बंदा इतना क्यूट है।’ वीडियो में चिराग पासवान के कई क्लिप नजर आ रही है। निशा दुबे जिसे अपना दिल से बैठी हैं, वह उम्र में उनसे बेहद बड़ा है। निशा 25 साल की हैं, वहीं चिराग की उम्र 45 साल है।