जिले में 11 हजार 492 घरेलू गैस सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध : जिला आपूर्ति अधिकारी

मंदसौर शहर में 25 दिन और शेष जिले में 45 दिन में हो रही गैस बुकिंग, सप्लाई पूरी तरह सुचारू

35

जिले में 11 हजार 492 घरेलू गैस सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध : जिला आपूर्ति अधिकारी

मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट 

मंदसौर / घरेलू ओर कमर्शियल गैस सिलेंडरों की किल्लत के चलते जिला प्रशासन ने मॉनिटरिंग कर स्थिति स्पष्ट की है और बताया गया है कि पैनिक नहीं हो पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और मांग अनुसार आपूर्ति भी हो रही है ।

पता चला है कि कुछ उपभोक्ताओं को समस्या आई है उनका समाधान गैस एजेंसी माध्यम से किया गया है वहीं कुछ कालाबाजारी की शिकायत पर भी जांच कराई जा रही है ।

 

जिले में घरेलू रसोई गैस की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है और आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारू रूप से संचालित की जा रही है।

 

जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में जिले में 11 हजार 492 घरेलू गैस सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है तथा किसी भी गैस एजेंसी के गोदाम में कमी की स्थिति नहीं है।

 

उन्होंने बताया कि मंदसौर शहर में औसतन 25 दिन में गैस बुकिंग की डिलीवरी हो रही है, जबकि जिले के अन्य क्षेत्रों में लगभग 45 दिन में बुकिंग पूरी की जा रही है। उपभोक्ताओं को नियमित रूप से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है।

 

जिले में कुल 42 गैस एजेंसियां कार्यरत हैं तथा 3 लाख 64 हजार 518 घरेलू उपभोक्ता गैस कनेक्शन से जुड़े हुए हैं। शनिवार की स्थिति में 3 हजार 523 गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को वितरित किए गए हैं। साथ ही शुक्रवार तक प्राप्त सभी बुकिंग आदेशों के अनुसार डिपो से वाहनों को सिलेंडर भरकर एजेंसियों के लिए रवाना कर दिया गया है, जिससे आपूर्ति लगातार जारी है।

जिला आपूर्ति अधिकारी ने आम नागरिकों से अपील की है कि गैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। जिले में गैस की पर्याप्त व्यवस्था है और सभी उपभोक्ताओं को नियमित रूप से गैस उपलब्ध कराई जा रही है।