ADM Suspend : लोकायुक्त ने ADM को 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा, CM ने सस्पेंड किया!

CM ने कहा 'नागरिकों के हितों से खिलवाड़ करने वाले किसी भी अधिकारी-कर्मचारी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा!'

341

ADM Suspend : लोकायुक्त ने ADM को 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा, CM ने सस्पेंड किया!

Mauganj : मऊगंज में 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए अपर कलेक्टर को सस्पेंड कर दिया गया। अपर कलेक्टर ने फरियादी के पक्ष में कार्रवाई करने के एवज में रिश्वत की मांग की थी। इस मामले में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक्शन लेते हुए मऊगंज अपर कलेक्टर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। अपर कलेक्टर को 5 हजार की रिश्वत लेते रीवा लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया था।

अपर कलेक्टर अशोक कुमार ओहरी ने फरियादी से बंटवारे की फाइल में राजस्व न्यायालय द्वारा उसके पक्ष में कर्रवाई करने के एवज में रिश्वत मांगी थी। अपर कलेक्टर ने 20 हजार रुपए की डिमांड की थी। जिसके बाद अपर कलेक्टर ने फरियादी से 10 हजार की पहली किस्त ले ली। गुरुवार को दूसरी किस्त के रूप में 5 हजार लेते हुए लोकायुक्त ने अपर कलेक्टर को गिरफ्तार कर लिया।

मऊगंज जिले के अंर्तगत ग्राम खूझ तहसील नईगढ़ी के निवासी फरियादी रामनिवास तिवारी का एक पारिवारिक बंटवारे का प्रकरण मऊगंज ADM न्यायालय में लगा था। रामनरेश के परिवार के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। 2022 से चल रहे प्रकरण में सुनवाई के दौरान पहुंचे रामनिवास तिवारी से अपर कलेक्टर अशोक कुमार ओहरी ने फरियादी के पक्ष में निर्णय सुनाने कराने को लेकर 20 हजार रुपए रिश्वत की डिमांड कर दी। इसके बाद फरियादी ने रिश्वत की पहली किस्त 10 हजार रुपए अपर कलेक्टर को पूर्व में दे दिए थे।

सीएम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया

सीएम ने ट्वीट कर कहा कि मध्य प्रदेश सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति है। नागरिकों के हितों से खिलवाड़ करने वाले किसी भी अधिकारी-कर्मचारी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूर्व में भी शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी जा चुकी है कि जमीन नामांतरण, बंटवारा आदि मामलों के निराकरण में गंभीरता बरतें। सरकार अपने नागरिकों को बेहतर, त्वरित और पारदर्शी तरीके से सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है।