Administration Moves Towards the Village Campaign : DM के साथ बालिकाओं ने किया भोजन, सेल्फी लेकर हुई बालिकाएं उत्साहित, गौमाता का किया पूजन!

141

Administration Moves Towards the Village Campaign : DM के साथ बालिकाओं ने किया भोजन, सेल्फी लेकर हुई बालिकाएं उत्साहित, गौमाता का किया पूजन!

Ratlam : भारत सरकार एवं राज्य सरकार की चिन्हित फ्लैगशिप योजनाओं में शत-प्रतिशत सेचुरेशन प्राप्त करने हेतु ‘‘प्रशासन गांव की और अभियान’’ के तहत शुक्रवार को जिला स्तरीय अधिकारियों ने जिले के भोजाखेड़ी क्लस्टर के अंतर्गत 20 ग्राम पंचायतों में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने पहुंचकर आमजनों की समस्याएं सुनी एवं समाधान योग्य समस्याओं का मौके पर समाधान भी किया।

WhatsApp Image 2026 02 20 at 18.47.51

जिला स्तर एवं राज्य स्तर से समाधान योग्य समस्याओं को अनुश्रवण पंजी में दर्ज किया।

क्लस्टर पंचायत मुख्यालय भोजाखेड़ी पर सभी पंचायतों के नोडल अधिकारियों की कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने ग्राम पंचायतवार समीक्षा की। भ्रमण के दौरान कलेक्टर के साथ सीईओ जिला पंचायत वैशाली जैन, एसडीएम आलोट रचना शर्मा, सीईओ जनपद आलोट पूजा गुप्ता सहित जिला स्तरीय नोडल अधिकारी एवं मैदानी शासकीय अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद थे।

कलेक्टर ने अनादिकल्पेश्वर महादेव मंदिर जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण किया!

भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने आलोट में अनादिकल्पेश्वर महादेव मंदिर परिसर में चल रहें जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण कर धर्मशाला निर्माण करवाने के निर्देश दिए। मंदिर जीर्णोद्धार के लिए स्वीकृत सभी निर्माण कार्यों की समन्वित फाईल बनाकर सभी निर्माण ऐजेन्सियों को समन्वय से काम करवाने के निर्देश दिए।

WhatsApp Image 2026 02 20 at 18.47.51 2

खामरिया गौशाला का निरीक्षण किया!

श्रीमती मिशा सिंह ने खामरिया गौशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण में मेन रोड से गौशाला तक आने वाली रोड निर्माण के लिए जिन व्यक्तियों की जमीन आ रही हैं उन व्यक्तियों से दानपत्र भरवाने की कार्यवाही करने के लिए एसडीएम रचना शर्मा को निर्देश दिए। खामरिया गौशाला को क्षीर धारा योजना में जोड़कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए तथा गौशाला में गाय का पूजन कर गुड़ खिलाया।

WhatsApp Image 2026 02 20 at 18.47.51 1

ग्राम जोयन में प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया!

DM ने ग्राम जोयन में प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण कर बच्चों एवं शिक्षकों से चर्चा कर शिक्षा की गुणवत्ता का परीक्षण किया। किचनशेड़ में बन रहें मध्याह्न भोजन का अवलोकन किया। प्राथमिक विद्यालय की बालिकाओं के साथ जमीन पर बैठकर कलेक्टर मिशा सिंह, सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन, एसडीएम आलोट रचना शर्मा, नायब तहसीलदार आलोट सविता राठौर, सीईओ जनपद आलोट पूजा गुप्ता ने मध्याह्न भोजन मे बच्चों के साथ भोजन कर बच्चों एवं रसोईयों से चर्चा की। कलेक्टर के साथ भोजन करके बालिकाएं काफी उत्साहित हुई।

बालिकाओं ने कलेक्टर के साथ फोटो भी खिंचवाई। कलेक्टर ने बच्चों को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। बीआरसी को सभी स्कूलों में टाईम टेबल लगवाने एवं स्कूलों के पेयजल की जांच संबंधित रिपोर्ट संस्था प्रमुखों के पास रखवाने के निर्देश दिए। ग्राम जोयन में ग्रामीणजनों ने घरों के ऊपर से जा रही विद्युत लाईन शिफ्ट करवाने के लिए कलेक्टर को आवेदन दिया। कलेक्टर ने ग्रामीणों को शिफ्टिंग की राशि जमा करवाने एवं एमपीईबी के संबंधित अधिकारी को राशि प्राप्त होते ही कार्यवाही करने के निर्देश दिए!