
पढ़ना जारी रखें
एडीएम पवन जैन ने बताया गया कि शुक्रवार को आरोपी मन्नु एवं अंकित द्वारा अवैध रूप से निर्मित मकानों पर रिमूव्हल की कार्रवाई की गई। इसी तरह आरोपी राकेश डॉन एवं सहयोगियों द्वारा अवैध व्यवसायिक प्रयोजन हेतु संचालित की जा रही दुकानें तथा आरोपी द्वारा निर्मित किये गये अवैध मकानों को तोड़ा गया। इस तरह शुक्रवार को 1 करोड़ 69 लाख 50 हजार रूपये के बाजार मूल्य की दस हजार हेक्टेयर जमीन में बने अवैध निर्माणों के रिमूव्हल की कार्रवाई की गई। वहीं गुरूवार को 14 करोड़ 53 लाख रूपए की सम्पति पर कार्रवाई की गई थी। कुल मिलाकर अब तक 15 करोड़ से अधिक की सम्पति पर जिला प्रशासन का बुलडोजर चल चुका है।